close
दिल्ली

भारत ना रुकता है ना थकता है अगले 5 साल में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगी, परिवार वाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकारण खत्म करना मेरा कमिटमेंट.. कहा पीएम मोदी ने

PM Modi at 15th Aug
PM Modi at 15th Aug

नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ना रुकता है ना थकता है ना हांफता है ना ही हारता है उन्होंने कहा तीन बुराइयों से हमें लड़ना है जिससे देश को नुकसान हुआ है मैं विश्वास दिलाता हूं अगले 5 सालों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को तीन बुराइयों से हमें लड़ना है परिवार बाद ने देश को जकड़ रखा है तुष्टीकरण ने हमें बर्बाद कर दिया और भ्रष्टाचार से हमे लड़ना है। उन्होंने कहा इसके खिलाफ हम पूरे सामर्थ्य से लड़ाई जारी रखेंगे यह मोदी का देश के 140 करोड़ लोगों से कमिटमेंट हैं। पीएम ने युवाओं को देश का बल बताया और कहा हमारे पास 30 साल की आयवर्ग का गौरव से भरा कालखंड है साथ ही महिलाओं की असीमित और विशाल शक्ति भी हमारे पास है। इस तरह कोटि कोटि हाथ और मस्तिष्क से भारत परिपूर्ण है जो उसे आगे बड़ाने में पूर्ण सक्षम हैं।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दो बार जिक्र किया और कहा कि वहां हिंसा के कारण स्थिति पहले खराब थी लेकिन अब हालात सुधर रहे है धीरे धीरे शांति लौट रही है और माहौल ठीक होता जा रहा है जो अच्छी बात हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ राज्य भी विकास में आगे बड़ रहे है पहले 30 लाख करोड़ एक राज्य को मिलते थे आज यह राशि 100 लाख करोड़ तक जा पहुंची है उन्होंने कहा 5 साल में साढ़े तेरह करोड़ मेरे भाई बहन गरीबी की जंजीरों को तोड़कर मध्यम वर्ग में आ गए है हमारे पास डेमोक्रेसी के साथ डायवर्सी भी है आगे सभी को अपना घर देना हमारी प्राथमिकता होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 5 साल अभूतपूर्व विकास के होंगे और 2047 तक भारत विकसित देश बन जाये यह हमारा सपना है हमारा प्रयास अगले 1 हजार साल तक के लिए स्थाई हल का है। उन्होंने कहा जब अगली बार हम आजादी का जश्न मनाएंगे तो भारत की अर्थव्यवस्था 5 वे स्थान से विश्व में तीसरे नंबर पर होगी और देश एक बड़ी शक्ति बन जायेगा।

Tags : Independence Day
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!