काठमांडू/ नेपाल में आज दूसरे दिन प्रदर्शन हुए, राजधानी काठमांडू में आंदोलन कर रहे लोगों ने संसद सहित कई मंत्रियों पूर्व मंत्रियों के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस प्रदर्शन के दौरान सेना की फायरिंग में अभी तक 23 लोगों के मारे जाने और 400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस बीच प्रधानमंत्री एपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि ओली हेलीकॉप्टर से दुबई भाग गए उनके साथ ही सरकार के मंत्री और सांसदों ने भी इस्तीफे दे दिए है। इस बीच उग्र प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री और उनके पति की पिटाई लगा दी जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जाता है अब नेपाल की कमान सेना ने अपने हाथों में ले ली है सेना प्रमुख ने सभी से शांति की अपील की है।
मंगलवार को भी काठमांडू सहित नेपाल के अनेक क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए खासकर काठमांडू में सुबह से ही उग्र और हिंसक प्रदर्शन जारी रहे इस दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने संसद भवन में प्रवेश किया और उसमें आगजनी और तोड़फोड़ की और फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया इसके अलावा राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई।इसके साथ ही प्रदर्शकारियों ने कई मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया गया जहां तोड़फोड़ और आग लगाई गई। साथ ही रेवेन्यू कार्यालय और म्युनिसिपैलिटी पुलिस थानों सहित अन्य ऑफिस में भी तोड़फोड़ और आगजनी की जानकारी सामने आई है। सबसे गंभीर बात है कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की केलोली जेल को भी तोड़ दिया और एक एक कर उसमें बंद कैदियों को बाहर निकाल दिया।
इस आंदोलन के उग्र हिंसक और बेकाबू होने के बाद पीएम एपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और हेलीकॉप्टर से दुबई भाग गए,साथ ही सरकार के मंत्रियों और RSP सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया है पीएम के साथ कुछ मंत्री भी नेपाल छोड़कर चले गए है। पीएम के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील भी की है।
जबकि नेपाल की महिला विदेश मंत्री सहित अन्य मंत्रियों के यहां आगजनी और तोड़फोड़ की गई विदेश मंत्री के घर पर तोड़फोड़ के साथ उनकी पिटाई भी लगाई गई साथ ही प्रदर्शन करने वालों ने उनके पति के साथ भी मारपीट की, पिटाई के वीडियो भी वायरल हो रहे है। उनके पति नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री भी रह चुके है।
Gen – Z के युवा प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कांठमांडू के मेयर बालेंदु शाह को पीएम बनाया जाए।इस आंदोलन का नेतृत्व काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह कर रहे है पीएम और सरकार के इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रदर्शन करने वाले युवाओं को आव्हान किया है कि अब आपका मकसद पूरा हो गया है देश अब आपका है अब आंदोलन समाप्त कर अपने घर वापस जाए।
पूर्व पीएम एवं विपक्षी नेता रवि लमिछाने को जेल से रिहा कर दिया गया है उन्होंने अमेरिकी नागरिकता रहते चुनाव लड़ा और जीते,इनकी पार्टी के 20 सांसद है विदेशी नागरिकता के आरोप के चलते रवि लमिछाने को जेल भेजा गया था अब जेल प्रशासन ने सुरक्षा नहीं होने के कारण इनकी पत्नी की गारंटी पर इन्हें जेल से रिहा कर दिया बताया जाता है रवि अब नई सरकार बनाने के प्रमुख भूमिका निभा सकते है।
नेपाल की कमान अब सेना ने संभाल ली है सेना अध्यक्ष ने कहा है कि अब आंदोलनकारियों की मांग पूरी हो गई है पीएम ओली ,उनकी सरकार के मंत्रियों और सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है इसलिए अब प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है इसलिए अब यह आंदोलन खत्म किया जाए और बातचीत के द्वारा आगे की रणनीति पर चर्चा की जाए। सेना प्रमुख ने आंदोलनकारियों से शांति की अपील करते हुए चर्चा करने की बात कही है और प्रदर्शन आंदोलन को समाप्त करने के साथ सरकारी सम्पत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की है।
नेपाल की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है,जिसमें फिलहाल नेपाल नहीं जाने और सावधानी बरतने की बात कही गई है साथ ही मदद के लिए भारत ने हेल्प लाइन नंबर +977 – 9810326134, + 977 – 9808602881 जारी किए है साथ ही किसी भी सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित करने के लिए कहा गया है।





