close
मध्य प्रदेश

शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अपमान, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया

शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अपमान, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया

मुरैना–  मुरैना के जोरा विकासखंड में किसी सिरफिरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत करने की कोशिश की है अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर आग लगाने की कोशिश की जिससे राष्ट्रपिता की आंखों पर लगा प्लास्टिक का चश्मा जल गया प्लास्टिक पिघल कर प्रतिमा के चारों ओर गिरी फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह हरकत किसकी है जावरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। कस्बे की एम.एस.रोड़ पर गांधी बाल वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पार्क स्थित प्रतिमा पर सुबह टहलने गये कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह एवं प्रतिमाओं के अनादरण की धाराओं के तहत मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि महात्मा गांधी की प्रतिमा को बाद में निकाय कर्मियों द्वारा साफ-सफाई कर नया रूप दे दिया हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पार्क में टहलने पहुंचे कुछ लोगों की नजर जब वहां लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पड़ी तो वे दंग रह गये। प्रतिमा के चेहरे को किसी ने आग लगाकर विकृत करने का प्रयास किया था। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के ऊपर कुछ गंदगी डालकर उसका अनादरण करने का प्रयास किया था। इस कारण प्रतिमा का चेहरा एवं उसपर लगा चश्मा भी खंडित हो गया था। माना जा रहा है कि रात के समय किसी शरारती अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा यह हरकत विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से की गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनादरण की खबर मिलते ही कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामले की गंभीरता एवं जन भावनाओं को देखते हुए पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कर लिया है।

 

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!