नरसिंहपुर / मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के हाथीनाला – बिलधा वाटर फॉल में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जाता है तीनों छात्र वहां घूमने गए थे और नहाने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शुक्रवार रात 11 बजे तीनों के शव बाहर निकाले इस दौरान घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन आ गए थे।
बताया जाता है शुक्रवार को तीन छात्र घूमने के लिए जिले के हाथीनाला गांव पास स्थित बिलधा वाटर फॉल पहुंचे थे समझा जाता है जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवारजनों ने उनकी तलाश शुरू की इस दौरान हाथीनाला गांव के उनकी बाइक चप्पल और कपड़े मिले खबर मिलने पर सुआतला थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ और होम गार्ड की संयुक्त टीम वहां पहुंची और बिलधा वाटर फॉल में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब रात 11 बजे तक चला और काफी मशक्कत और तलाशी के बाद तीनों छात्रों के शव वाटर फॉल निकाले गए। बताया जाता है यह वाटर फॉल तीस फुट ऊपर पहाड़ से नीचे गिरता है और नीचे वह करीब 50 से 60 फीट गहरा है।
छात्रों की शिनाख्त में यह शव तनमय पिता तरुण शर्मा निवासी संस्कार सिटी ,अश्विन पिता भगवत जाट निवासी धुवगट,अक्षत पिता अखिलेश सोनी निवासी गोकुल नगर के थे बताया जाता है यह तीनों बाइक से घूमने के लिए बिलधा वाटरफॉल गए थे जहां संभवतः नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई। उनकी बाइक और एक स्कूल ड्रेस और अन्य कपड़ो के मिलने के बाद उनके वहां होने के साथ पहचान हुई। जानकारी के अनुसार तनमय चावरा विद्यापीठ में 12वीं क्लास का छात्र था। वही अक्षत व अश्विन उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र थे।
पुलिस ने तीनों छात्रों के शव पीएम के लिए भेज दिए और मामला कायम कर जांच में ले लिया है।
इधर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस पटेल ने बताया कि शुक्रवार को पर्यटन क्विज कॉन्टेस्ट था सभी टीचर बिजी थे जिसके कारण स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी। जिसकी सूचना सभी पालक और छात्रों को दे दी गई थी इससे लगता है इन तीनों ने स्कूल की छुट्टी के चलते घूमने का कार्यक्रम बनाया था और यह बड़ा हादसा हो गया जिसमें तीन होनहार छात्रों की असमय मौत हो गई जिससे उनके परिवारों पर क्या बीत रही होगी समझा जा सकता है।





