close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्या की वारदात, भाई ने की भाई की हत्या

PBKS

ग्वालियर- ग्वालियर के दर्पण कॅालोनी में शुक्रवार की रात हुई अशोक अग्रवाल की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। भाई ने ही भाई की हत्या की थी। घटना के बाद से अशोक का छोटा भाई राजू घटना के बाद से गायब है पुलिस ने उसके खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि आधी रात को दोनों भाईयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर झगडा हुआ था। इसके बाद राजू ने अशोक को सडक पर सिर के बल पटक दिया था। बुरी तरह से जख्मी अशोक को उसके भाई ने जमकर लात घूसों से भी पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। ये पूरी घटना पडोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।

पड़ोसी रोहित माथुर के घर लगे सीसीटीवी कैमरे से खुलासा हो गया कि अशोक की जान उसके भाई राजू ने ही ली है।  राजू ने अशोक को मारने से पहले अपने दूसरे भाई अनिल को भी पीटा था जिसपर अनिल जान बचाने के लिए घर छोड़कर दिल्ली चला गया। ठाटीपुर इलाके के दर्पण कालोनी मे दो दिन पहले शुक्रवार-शनिवार  रात एक बजे अशोक और राजू के बीच झगड़ा हुआ अशोक जान बचाने घर से बाहर भागा तो राजू ने उसको सड़क पर बाल से पकड़ कर सिर के बल पटक दिया। सिर में चोट लगने से करीब आधे मिनट तक अशोक निढाल सड़क पर पड़ा रहा। जान बचाने के लिए अशोक ने मिन्नत कीं लेकिन राजू ने रहम नहीं किया और राजू को घसीटता हुआ घर के अंदर ले गया लेकिन उसे नहीं मालूम था कि यह मंजर सीसीटीवी में कैद हो रहे हैं।

सुबह अशोक का खून से लथपथ शव मिला तब उसकी हत्या का पता चला। पुलिस का कहना है हत्यारे ने घर में जाकर अशोक का गला घोंटा है। पोस्टमार्टम में सिर के गहरे जख्मों के अलावा दम घुटने से भी बात बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताविक रात जान बचाकर अशोक घर से भागा, राजू ने पीछा कर दबोचा सिर के बल सड़क पर पटका।​

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!