close
देशपटनाबिहार

पटना के अस्पताल में गैंगस्टर का मर्डर, 5 बदमाश आए और 20 मिनट में हत्या कर आराम से चले गए, बिहार में 17 दिन में 50 घटनाएं, नीतीश सरकार निशाने पर

Murder in Patna Hospital
Murder in Patna Hospital

पटना / पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने भर्ती हुए एक गैंगस्टर की वार्ड में फिल्मी स्टाईल में ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को 5 आरोपियों ने अंजाम दिया जो बिना किसी डर के अस्पताल में दाखिल हुए जिसमें 4 कैप लगाए थे जबकि आगे वाला बदमाश बिना कैप के था सभी हाथों में पिस्टल लिए थे इस घटना को अंजाम देने में अपराधियों को 20 मिनट और वार्ड में दाखिल होकर गोलियां मारने में केवल 30 सेकेंड का समय लगा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें खुले चेहरों के बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है।

बेखौफ खुले चेहरों से दाखिल हुए, केवल 20 मिनट लगे हत्या करने में –

बिहार की राजधानी पटना में यह हत्या की घटना हुई आज सुबह करीब 7 से 7.20 बजे के बीच यहां के पारस हॉस्पिटल में यह खूनी वारदात को 5 बदमाशो ने अंजाम दिया। वह बेखौफ खुले चेहरों के अस्पताल में दाखिल हुए और दूसरे माले पर पहुंचे, और सभी ने कमर से पिस्टल निकाली और उसका नॉट हटाया उनमें से 4 बदमाश पिस्टल लेकर दनदनाते हुए सीधे अस्पताल के वार्ड के कमरा नंबर 209 में घुसे है, और एक बदमाश बाहर चौकस खड़ा रहा कमरे में घुसे बदमाशो ने वहां भर्ती चन्दन मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और गोलियां मारने के बाद 4 बदमाश तुरत फुरत भागते हुए निकल गए। जबकि एक बदमाश जो पहले सबसे आगे था धीरे धीरे कदम बढ़ाता बड़े ही इत्मीनान से बाहर गया, और उसके बाद सभी बाइक से फरार हो गए। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के अंदर आने जाने की पूरी गतिविधि कैद हो गई है।

जेल से पेरोल पर बाहर आया लीवर के इलाज के लिए था भर्ती –

बताया जाता है जिस गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की गई है वह भी दुर्दांत अपराधी था जिस पर हत्या लूट उगाही सहित दर्जनों मामले पुलिस में दर्ज है। जो इन अपराधों में जेल में बंद था और लीवर की बीमारी के चलते उसे 15 दिन की पेरोल दी गई थी पेरोल पर बाहर आने के बाद वह पटना के प्रसिद्ध पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था।

हत्या से अस्पताल प्रशासन भी कटघरे में –

लेकिन इस हत्याकांड से अस्पताल प्रशासन भी कटघरे में आ गया है खुलेआम बिना रोकटोक के 5 बदमाश अस्पताल में दाखिल हों जाते है और हथियार लहराते हुए चंदन मिश्रा के वार्ड में घुस जाते है गेट पर उनसे कोई पूछताछ नहीं होती कि वह कौन है किस मरीज से मिलने आए है अटेंडर है या मरीज के रिश्तेदार है संबंधी है दोस्त है गार्ड के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं की जाती गेट पर उस समय सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती होगी इस तरह अस्पताल प्रशासन की भी लापरवाही भी कम नहीं है। यही बजह है कि पुलिस मानती है कि इस घटना में कोई सिक्योरिटी गार्ड भी अपराधियों से मिला हो सकता है। क्योंकि सुबह 7 बजे बदमाश अस्पताल पहुंचते है 10 मिनट टहलने के बाद 7.15 बाहर अस्पताल में दाखिल होते है दूसरी मंजिल पर पहुंचते है 7.18 बजे वे हथियार लेकर वार्ड में घुसते है और गोलियां मारकर 20 सेकेंड बाद बाहर आकर 7.20 बजे सभी रफूचक्कर भी हो जाते है।

पुलिस ने SIT गठित की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 2 संदिग्ध पकड़े –

इस घटना के बाद पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अस्पताल में घुसकर मर्डर की घटना गंभीर है बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई यह घटना आपसी गैंगवार की है इसमें जो व्यक्ति चंदन मिश्रा मारा गया उसे 4 गोलियां लगी है वह भी दुर्दांत अपराधी और बदमाश था उसपर 10 मर्डर के केस है और अपना गैंग चलाता था जो लीवर की बीमारी के चलते 15 दिन की पेरोल पर बेऊर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और विशेष जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है एसएसपी ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है कि पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने अस्पताल के 10 गार्डों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है।

एडीजी का अजीबो गरीब बयान, बिहार में मई जून मर्डर का सीजन –

इस बीच बिहार के एडीजी (हैडक्वाटर) कुंदन कृष्णन का एक अजीबो गरीब बयान काफी चर्चित हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि मई जून के बीच ज्यादा मर्डर होते है वर्षों से यही हो रहा है बरसात का मौसम रहता है किसान को कोई काम नहीं रहता, इसके बाद हत्या की घटनाएं कम होती जाती है साफ है पुलिस भी मानती है मर्डर का भी सीजन होता है बारिश के मौसम में बिहार में अपराधों में बढ़ोतरी हो जाती है पुलिस अधिकारी कहते है इसका कारण किसान इस समय बिलकुल फ्री होते है। इसके क्या मायने है एक पुलिस अधिकारी के इस बयान से यही लगता है कि पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है।

मरने वाला गैंगस्टर चंदन मिश्रा था कुख्यात अपराधी,10 मर्डर किए –

बताया जाता है मारा गया चन्दन मिश्रा बक्सर का रहने वाला बड़ा गैंगस्टर था पुलिस के मुताबिक उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के केस थे और इसके लूट अपहरण कर फिरौती धमकी देकर उगाही करना इसके अपराध का पैटर्न था बॉक्सर के प्रसिद्ध चूना व्यवसाई राजेंद्र केसरी को इसने दिनदहाड़े ऐलान करने मारा था रंगदारी नहीं देने पर चंदन मिश्रा ने कहा था कल मार डालेंगे और उसकी सरेराह हत्या कर दी थी। इसी हत्या के केस में इसे उम्र कैद की सजा हुई थी। इस मर्डर में उसका खास दोस्त शेरू भी शामिल था बाद में पैसों के लेनदेन और अन्य कारणों से दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया और शेरू इससे अलग हो गया और उसने भी अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। फिलहाल पुलिस का मानना है चंदन मिश्रा की हत्या शेरू गैंग ने ही की है। इस हत्या में शामिल दो बदमाश शेरू गैंग के ही बताए जाते है।

देश ने बिहार क्राइम में दूसरे नंबर पर,17 दिन 50 वारदात –

खास बात है NCRB का डेटा के मुताबिक बिहार अपराधों में देश में नंबर 2 पर है जो आंकड़े बताते है वह इसकी पुष्टि भी करते है। जानकारी के मुताबिक पिछले 17 दिनों में बिहार में लगभग 50 वारदात हो चुकी है। 1 जुलाई को 1 हत्या, 2 जुलाई को 1 हत्या 3 जुलाई को 2 हत्या, 4 जुलाई को फिर 2 जाता, 5 जुलाई को 1 हत्या, 6 जुलाई को 4 हत्या की वारदात हुई। 7 जुलाई को 2 हत्या, 8 जुलाई को 3 हत्या, 10 जुलाई फिर 3 हत्या 11 जुलाई को 2 हत्या, 12 जुलाई को 5 हत्याएं, 13 जुलाई को 2 जाता, को 14 जुलाई को 3 हत्या 16 जुलाई को 1 हत्या और 17 ज़ुलाई को फिर 2 हत्या की घटनाएं बिहार के अलग अलग जिलों में हुई इससे बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है यह भी लगता है कि अपराधियों पर कानून और पुलिस का कितना खौफ है यह गंभीर बात हैं।
उल्लेखनीय है कि इन हत्याकांडों को सुपारी देकर शूटर्स ने अंजाम दिया तो इसमें कई गैंगस्टर के गुर्गों के नाम भी सामने आए है।

नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर –

लेकिन इस घटना के बाद नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है जेडीयू नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है पुलिस अधिकारी रंक बन गए है और गुंडे विजय और अपराधी बिहार के सम्राट बन गए है उन्होंने कहा कही भी कोई भी सुरक्षित नहीं है घर में दुकानों में अस्पताल में सभी जगह गोली मारी जा रही है मर्डर हो रहे है। बिहार की कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

जबकि सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में प्रशासन नाम की चीज नहीं है बिहार में गुंडाराज चल रहा है नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे बिहार में सरकार बीजेपी चला रही है उन्होंने कहा वह राज्यपाल से मिलकर बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे।

सत्ता पक्ष ने पुराने दिन याद दिलाए, कहा यह गेंगवार का मामला है-

जबकि सत्ता पक्ष भी सामने आ गया है केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा हैं हम इनको मार देंगे वह उनको मार देंगे यह क्या है यह क्राइम है आपसी विवाद है आपसी दुश्मनी है आपसी विवाद में ऐसी घटनाएं हो सकती है। वही जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा जेडीयू अपने पुराने दिन याद करे सभी जानते है कि बिहार में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण किसने दिया लालू प्रसाद यादव ने और हथकड़ियों में चुनाव का फॉर्म किसके समय भरवाया गया वह है तेजस्वी यादव अब हमसे जंगलराज की बात करते है। जबकि डिप्टी सीएम विजय सिंहा का कहना है कोई भी अपराधी हो वह बचेगा नहीं पाताल से भी उसे ढूंढ कर लायेंगे और सजा दिलाएंगे। वही केंद्रीय मंत्री और हम के नेता जीतमराम मांझी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा अपराधिक घटनाओं का मतलब यह थोड़ा है कि अपराधियों के डर से हम बिहार का शासन राक्षसों के हाथों में सौंप दे।

अपनी ही सरकार पर सबाल उठा रहे है चिराग –

लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी (आर) के नेता चिराग पासवान अपनी ही एनडीए सरकार पर सवाल उठा रहे है उनका कहना है कि यह बात सही है बिहार में अपराध बढ़ रहे है इनपर अंकुश लगाना जरूरी हो गया है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!