close
भोपालमध्य प्रदेश

2 जुलाई को मिलेगा एमपी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम घोषित, एक जुलाई को नामांकन, परिणाम दो जुलाई को

BJP
BJP

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चुनाव दिशा-निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन का कार्यक्रम जारी कर दिया हैं। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र एक जुलाई को दाखिल होंगे और 2 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि 30 जून को सोमवार को राज्य निर्वाचन मंडल की सूची का प्रकाशन किया जा चुका है प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 1 जुलाई को सायं 4ः30 बजे से 6ः30 बजे तक जमा किए जाएंगे। एक जुलाई को सायं 6ः30 से 7ः30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। तत्पश्चात सायं 7ः30 से 8ः30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। एक जुलाई को रात 8ः30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी।

संगठन पर्व के राज्य निर्वाचन अधिकारी श्री शेजवलकर ने बताया कि आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के पश्चात दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में 379 मतदाता चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। जारी सूची में 4 सांसद वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद खटीक शामिल है। इनके अलावा विधायक प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री मोहन यादव उम्मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल के साथ ही प्रहलाद पटेल कैलाश विजयवर्गीय,राकेश सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, अजय विश्नोई, संपतिया उईके, ओमप्रकाश सकलेचा,संजय पाठक भूपेंद्र सिंह गोविंद सिंह राजपूत, नारायण सिंह कुशवाह और मालिनी गौड़ शामिल है।

बताया जाता है चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 1 जुलाई मंगलवार को 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उसने बाद प्रदेश कार्यालय पर संगठन चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर और चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में शाम 4.30 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम फिलहाल सबसे आगे है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लगाकर संगठन और पार्टी में अंदरूनी तौर पर लगभग सहमति बनाई गई है। उनके अलावा आदिवासी नेताओं में गजेंद्र सिंह पटेल सुमेर सिंह सोलंकी,डीडी उईके के नाम दौड़ में शामिल है। जबकि ब्राह्मण नेताओं में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा और जबलपुर सांसद आशीष दुबे के नाम भी रेस में शामिल है।

Tags : BJP
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!