close
दिल्लीदेश

यह हमला भारत की आत्मा पर कहा मोदी ने, सर्वदलीय बैठक हुई, शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात, पीओके पर हाई अलर्ट, आतंकियों से मुठभेड़ जारी

Narendra modi

नई दिल्ली, श्रीनगर/ पहलगाम के बैसरन घाटी ने 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े निर्णय लिए वही तीसरे दिन गुरुवार को सर्वदलीय बैठक के साथ गृह सचिव ने बैठक ली और गृहमंत्री और विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मिलकर इस हमले की पूरी ब्रीफिंग दी है बताया जाता है पहलगाम में आतंकियों की घेराबंदी की गई है और मुठभेड़ चल रही है और NDO और POK पर हाई अलर्ट जारी है। जबकि पीएम मोदी ने आतंकियों और इस साजिश में शामिल पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

एक तरफ पहलगाम में आतंकी हमले में हुए शहीदों को अंतिम विदाई दी जा रही है तो दूसरी तरफ पहलगाम और ऊधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है बसंतगढ़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी हो रही है बताया जाता है ऊधमपुर के डुनडू – बसंतपुर में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल और आतंकियों से मुठभेड़ हो गई फायरिंग में स्पेशल फोर्सेज की पेरा 6 के हवलदार अली शेर शहीद हो गए। इधर जम्मू कश्मीर में एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन चलाया जा रहा है जबकि बैसरन घाटी में कांबिंग ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे जंगली इलाके की घेराबंदी कर ली है। जिसमें पेरा मिलिट्री फोर्स,CRPF सहित अन्य बल शामिल है। जबकि जम्मू कश्मीर सहित पाकिस्तान से लगे पंजाब राजस्थान गुजरात के बॉर्डर पर आतंकियों का तलाशी अभियान चल रहा है इसके साथ ही निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर भी लगाए गए है। इधर NDO और POK पर हाई अलर्ट घोषित करते हुए सेना तैनात की गई है। जबकि भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या सीमित कर 30 कर दी है।

गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरूवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे अमित शाह अपने साथ दो लाल कलर की फ़ाइलें भी लिए देखे गए दोनों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की सूत्रों के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रपति को पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी। जबकि विदेश मंत्रालय में इस हमले को लेकर अन्य देशों के राजदूतों की एक बैठक हुई जिसमें इस हमले की जानकारी दी गई। जिसमें जापान जर्मनी अमेरिका ब्रिटेन फ्रांस इटली रूस चीन सहित अन्य देशों के राजदूतों ने शिरकत की।

जबकि गृहमंत्रालय में गृह सचिव ने एक उच्च स्तरीय बैठक ली जिसमें आईबी चीफ और रॉ के चीफ सहित गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे बताया जाता है इस बैठक में पहलगाम हमले को लेकर चर्चा हुई सूत्र बताते है कि इस बैठक में अधिकारियों ने आंतरिक सुरक्षा पर चिंतन किया साथ ही सुरक्षा एजेंसियों से कहा चूक हुई उन्हें इस हमले की जानकारी का इनपुट क्यों नहीं मिला इस पर भी चर्चा हुई।

पहलगाम के इस आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को केंद्रीय सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजजू ने बताया कि सबकुछ अच्छा चलते हुए भी यह घटना एक चूक है उन्होंने विपक्षी नेताओं को आगे ऐसा न हो इसके लिए उचित प्रबंध एवं होने वाली कार्यवाही से भी अवगत कराया। जबकि सभी विपक्षी नेताओं ने मांग की कि पहले आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जाए साथ ही तय हुआ की इसके खिलाफ विश्व देशों से समर्थन जुटाने में सरकार विपक्ष का सहयोग लेगी। विपक्ष ने सरकार के हर कदम का समर्थन करने का भरोसा भी दिया है।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है साथ ही सरकार के हर कार्यवाही का हम समर्थन करते है। बताया जाता है राहुल गांधी शुक्रवार को अनंतनाग पहुंचेंगे जहां वह इस हमले में घायलों से मिलेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंकियों पर कड़ा हमला बोला और कहा यह हमला भारत के निहत्थे पर्यटकों पर ही नहीं हुआ बल्कि यह हमला भारत की आत्मा पर हुआ है इस दुस्साहस को भारत न भूला है न भूलेगा, पीएम ने कहा जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी ज्यादा कड़ी सजा मिलेगी,और आतंकवादियों की बची खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है पूरा देश इसके लिए संकल्पित है 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति उनकी कमर तोड़ कर रख देगी। इसके खिलाफ मानवता में विश्वास रखने वाला दुनिया का हर नागरिक हमारे साथ है

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!