close
ग्वालियरदेशमध्य प्रदेश

मितेंद्र दर्शन सिंह बने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, ग्वालियर आगमन पर जोरदार स्वागत, कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प

Mitendra Darshan Singh
Mitendra Darshan Singh

मितेंद्र दर्शन सिंह बने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, ग्वालियर आगमन पर जोरदार स्वागत, कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प

ग्वालियर/ मितेंद्र दर्शन सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है उनके प्रथम गृह नगर ग्वालियर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया ।इस अवसर पर युवक कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ युवाओं की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया ।

मितेंद्र दर्शन सिंह रविवार को करीब 5 बजे शाम ट्रेन से ग्वालियर आए इस दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता और अन्य नेता पहले से ही बेनर झंडे लेकर उनकी अगवानी के लिए तैयार थे ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आई युवक कांग्रेस जिंदाबाद कांग्रेस जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से पूरा प्लेटफॉर्म गुंजायमान हो उठा और जैसे ही वह ट्रेन से उतरे कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहार पहना कर आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत वाहन पर एक रेली के रूप में वह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया ।

इस दौरान मितेंद्र दर्शन सिंह उन्हें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा जताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वह युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए हमेशा तैयार है उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के भविष्य को संवारने के लिए एकजुट होकर काम करे, उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!