-
मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियों का जमावड़ा
-
आपात बैठक हुई
-
सिंधिया समर्थक मंत्री विधायक बैंगलुरु पहुंचे
भोपाल – मुख्यमंत्री कमलनाथ के भोपाल आने के बाद आनन फानन मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियों का आना शुरू हों गया और थोड़ी देर में ही सिंधिया गुट को छोड़कर पूरी केबीनेट कमलनाथ के बंगले पर इकट्ठा हो गई। समझा जाता है इसमें बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई और आगामी रणनीति तय की गई।
इस दौरान दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद थे। अभी देर रात केबीनेट की बैठक भी होगी। बताया जाता है कल सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी।
इधर पुख्ता जानकारी मिली है कि सिंधिया समर्थन सभी मंत्री और बिधायक दिल्ली से एक निजी फ्लाइट से बैंगलुरु रवाना होंगये और उनके बैंगलुरू पहुचने की भी पुष्टि हो गई है।
इन सभी 17 मंत्री औऱ विधायको को तीन अलग अलग जगह रुकवाया गया है जबकि दो विधायक रघुराज सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग पहले से ही बैंगलुरू में ही है जैसा कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है बताया जाता है कि इन विधायको के आने से पहले ही यहां पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किये जा चुके थे।