close
देश

जम्मू कश्मीर के डोंडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 सैनिकों की मौत 11 घायल

Military Bus Fallen at Doda

श्रीनगर/ जम्मू कश्मीर के डोंडा जिले में सेना के एक वाहन के अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर जाने से 10 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 11 जवान घायल हो गए है सभी घायलों को निकालने के बाद एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है जम्मू कश्मीर के डोंडा जिले के खन्नी टॉप के पास गुरुवार को सेना की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में 10 जवानों मौत हो गई खबर मिलने पर तुरंत पहुंचे सेना के बचाव दल ने स्पॉट पर पहुंचकर 11 सैनिकों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला और एयरलिफ्ट करके मिलिट्री अस्पताल भेजा। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया घटना के समय वाहन में 21 जवान सवार थे जो डोंडा से करीब 55 किलोमीटर दूर ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे यह दुर्घटना भद्रवाह – चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पास हुआ एकाएक इस जगह वाहन के ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया और वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा आज डोंडा में हुए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान जाने से मैं काफी दुखी हूं हम अपने इन जांबाज सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे, शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। हमने घायल सैनिकों के बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है मैं उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं।

इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा डोंडा में हुए हादसे जिन जवानों की मौत हुई उनके दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है घायल सैनिकों को मेडीकल केयर मिल रही है अच्छे से अच्छा इलाज की श्योरिटी के सभी जरूरी निर्देश दिए गए है। जबकि अमित शाह ने कहा जम्मू कश्मीर के डोंडा में हुए सड़क हादसे से मन बेहद व्यथित है इस हादसे में हमने जिन जवानों को खोया है उनके परिवारों के प्रति मै अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, सेना के वाहन के गहरी खाई में गिरने की बजह से हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दे। जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं घायल सैनिक जल्द स्वस्थ्य हो यह कामना जाता हूँ उन्होंने सैन्य अमले के त्वरित बचाव और निकासी के प्रयासों की सराहना भी की है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!