- एमजे अकबर पर योन उत्पीड़न मामलों से सरकार घिरी, विपक्ष के साथ अपने भी आये सामने,
- बनायेंगे जजों कीे कमेटी कहा मेनका ने
नई दिल्ली/ फिल्मी दुनियां से जुड़े लोगों और प्रशासनिक औहदो पर बैठे अधिकारियों के बाद अब विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर देशी और विदेशी पत्रकारों के योन उत्पीड़न के आरोपों की आंच अब मोदी सरकार पर भी आने लगी हैं विपक्ष तो हमलावर बना ही अब बीजेपी के नेता भी इसके खिलाफ सामने आने लगे हैं जिससे बीजेपी और सरकार की मुश्किलें बढ़ रही हैं, इधर #Metoo मी-टू अभियान से परेशान इससे उपजे विवादों की जांच के लिये सरकार जजों की एक समिति बनाने जा रही हैं, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
मंत्रालय के ट्वीटर हेंडल के मुताबिक जजों की यह समिति मी- टू अभियान से जुड़े सभी मुद्दों का परीक्षण करेगी और कार्यक्षेत्र में योन शोषण से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई के लिये कानूनी और संस्थागत ढांचे को परखेगी,साथ ही जजों की यह कमेटी मौजूदा व्यवस्थाओ को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये सरकार को नीतिगत सुझाव देगी।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी कहा हैं कि जजों का यह समूह स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा औऱ कुछ मामलों का परीक्षण करके हमें यह सलाह देगा कि यहां से आगे किस दिशा में जाना हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक शिकायत के पीछे छिपे दर्द को समझती हैं औऱ भरोसा भी करती हैं उन्होंने अन्य पीड़ित महिलाओं से भी मंत्रालय के ट्वीटर हेंडिल पर शिकायत का आग्रह किया।वहीं मीडिया के केंद्रीय मंत्री अकबर पर पूछे गये सबाल पर मेनका ने कहा ताकतवर होने के बाद पुरूष अक्सर ऐसा करते हैं।
देश के महिला पत्रकारों के आरोपों के बाद अब अमरीकी मीडिया समूह की खोजी पत्रकार मजिलि दे पु कैम्प ने एम जे अकबर पर योन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक घटना 2007 की हैं जब कैम्प 18 साल की थी और एशियन जज अखबार में इंटर्न थी और अकबर इस अखबार के संपादक थे उनके अनुसार इंटरेंशिप के अंतिम दिन जब वे अकबर का धन्यवाद करने उनके चेम्बर में गई तो एकाएक उन्होंने मुझे अपनी ओर खींच लिया औऱ योन दुर्व्यवहार किया, बताया जाता हैं कैम्प के माता पिता अकबर के दोस्त थे पिता 80 के दशक में दिल्ली में विदेशी अखबार के संवाददाता थे।उन्होंने ही अपनी बेटी कैम्प की अकबर से मुलाकात कराई थी।
इधर कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरने में लगी हैं और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने योन शोषण के आरोप लगने पर मंत्री एम जे अकबर के इस्तीफे की मांग की हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि समय आ गया है कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिये,राहुल ने कहा कि मुझे खुशी है कि समाज में जहां लोग चुप रहते थे सामने नही आते थे अब वह जमाना खत्म हो गया उन्होंने कहा सच को सामने रखने के समय जोरदार और।बुलंद आवाज में बोलना चाहिये।
जबकि बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया के पूछे जाने पर अकबर पर लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिये। योन शोषण के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर कल शुक्रवार को विदेश से भारत आने वाले थे लेकिन वे अफ्रीकन देश नाइजीरिया से गिनी चले गये हैं संभवतः अकबर रविवार को भारत आयेंगे।