close
ग्वालियरदेशमध्य प्रदेश

मप्र के ऊर्जा मंत्री के ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र तोमर पंचतत्व में विलीन, पुत्र ने दी मुखाग्नि, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Tomar brother Panchleen
Tomar brother Panchleen

ग्वालियर/ मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता और ग्वालियर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे देवेन्द्र सिंह तोमर का राजधानी भोपाल में निधन हो गया था, सोमवार को उनकी पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम संस्कार सोमवार को ग्वालियर में हुआ उनके पुत्र सूर्य प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस मौके पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार,पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया,विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी पार्थिव देह पर श्रध्दा सुमन अर्पित किए।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन की खबर जैसे ही ग्वालियर शहर में पहुंची उनके परिजनों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों का जनसैलाब उनके निज निवास की ओर उमड़ पड़ा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी देवेन्द्र सिंह तोमर के जाने से एक अनुभवी राजनेता और विनम्र व्यक्तित्व को खोने का अहसास हर किसी को हो रहा है।

scindia and tomar
scindia and tomar

दिवंगत देवेन्द्र सिंह तोमर की अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर 2 बजे उनके निज निवास न्यू कॉलोनी से प्रारम्भ हुई और पाताली हनुमान, हजीरा, चार शहर का नाका मलगढ़ा चौराहा, सिद्ध बाबा की पहाड़ी के सामने से होते हुए पुरानी छावनी ,अटल गेट से 2 किलोमीटर अंदर अंत्येष्टि स्थल ग्राम खेरियाभान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि उनके पुत्र सूर्यप्रताप सिंह ने दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक सतीश सिंह सिकरवार सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता तथा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ministers attend funeral ceremony
ministers attend funeral ceremony

 

मुख्यमंत्री ने तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया …

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र जी का सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!