भोपाल / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी आज घोषित कर दी गई है 177 सदस्यीय लंबी कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव बनाए गए है जबकि 16 एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए है जिसमें पार्टी के सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है।
प्रदेश की कार्यकारिणी में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भी खास तवज्जों दी गई है। जबकि एग्जीक्यूटिव कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह विवेक तंखा, मीनाक्षी नटराजन भूपेंद्र मरावी,कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,नीलांशु चतुर्वेदी, और मनोज चौहान के नाम प्रमुख है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनंत बधाइयां शुभकामनाएं!
आशा है आप सभी की सक्रियता और पार्टी हित में किए जाने वाले कार्यों से कांग्रेस पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी।
लोकतंत्र की हत्यारी और किसान, मजदूर, वंचित वर्ग की विरोधी, प्रदेश को कर्ज के दल-दल… pic.twitter.com/g0ChohL3dW
— MP Congress (@INCMP) October 26, 2024