मुरैना/ मध्यप्रदेश के मुरैना में शादी से चंद घंटे पहले प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पेड़ पर लटककर फांसी लगाली और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला मुरेना जिले के थाना देवगढ़ क्षेत्र के तिलोंआ गांव का है यहां रहने वाली भारती की आज शाम को परिजनों की मर्जी से शादी होने वाली थी लेकिन भारती गांव के ही रवि कुशवाहा नामक युवक से प्यार करती थी दोनों ने संग जीने मरने की कसमें खाई थी लेकिन भारती के परिवारजनों ने उसका विवाह किसी अन्य युवक से तय कर दिया भारती ने मन भी किया लेकिन लोकलाश के चलते परिजनों के उसकी एक नहीं मानी।
बताया जाता है आज भारती की बारात आने वाली थी इससे पहले घर में विवाह की तैयारियों के साथ मेंहदी हल्दी सहित अन्य वैवाहिक रस्में पूरी हो चुकी थी लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते शादी से पहले भारती और उसके प्रेमी रवि को यह मंजूर नहीं था और भारती ने अपने प्रेमी से और प्रेमी रवि अपनी प्रेमिका से जुड़ाई बर्दाश्त नहीं कर पाए और शादी से ठीक पहले भारती ने अपने प्रेमी को गांव के बाहर खेत पर बुलाया और दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। दोनों ने एकसाथ खेत में एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगाली और दोनों की घटना स्थल पर ही दुखद मौत हो गई। इस दौरान भारती के हाथों में मेहंदी लगी थी और वह लाल जोड़े में सजी थी उसे इस हालत में देखकर कई लोगों की खासकर महिलाओं की आँखें भर आई।
देवगढ़ थाना पुलिस सूचना मिलने पर तिलौआ गांव पहुंच गई और पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने मामला कर जांच में ले लिया है।





