close
पन्नामध्य प्रदेश

मासूम को तेंदुएं ने बनाया अपना शिकार, हमला कर गला धड़ से किया अलग, दर्दनाक मौत

Leopard hunt a boy

पन्ना/ मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन के एक गांव में तेंदुए ने एक 12 वर्षीय मासूम आदिवासी बच्चे को अपना शिकार बना लिया है। अचानक जंगल से निकले तेंदुए ने खेत पर दादा को खाना देने जा रहे बच्चे पर हमला किया और उसे दबोच कर एक पेड़ पर चढ़कर उसका सिर धड़ से अलग कर उसे मार डाला।

यह दर्दनाक घटना पन्ना टाईगर रिजर्व के बफर जोन में आने वाले गांव जारधोबा की है बताया जाता है गुरूवार की रात 12 वर्षीय शिब्बू आदिवासी खेत के पास बनी झोपड़ी में अपने दादा जी को खाना देने गया था इस दौरान उसके माता पिता भी खेत पर ही थे और खेत की रखवाली कर रहे थे उससे कुछ दूरी पर ही झोपड़ी थी। जहां बालक शिबू अपने दादा को खाना देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एकाएक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया और उसे दबोचा और उठाकर पेड़ पर ले गया। तेंदुए ने बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया। शुक्रवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में उसका शव पेड़ के नीचे मिला।

इस घटना से स्थानीय ग्रामीण दहशत में है उन्होंने वन विभाग के खिलाफ अपनी नाराजी प्रकट की है उनका कहना है रिजर्व से लगे गांवों में कई बार खूंखार जंगली जानवर आ जाते है और ग्रामीणों पर हमला करते है इससे पहले भी जानवरों ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है लेकिन शिकायत के बावजूद फॉरेस्ट के अधिकारी कोई कारगार कार्यवाही नहीं कर रहे है जिससे गांव में रहना और खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है उन्होंने वन विभाग से ठोस कार्यवाही और सुरक्षा के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने मांग की हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम और पन्ना जिले की एसपी निवेदिता नायडू सहित पुलिस और फॉरेस्ट के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही के साथ उन्होंने घटना की जांच की है।वहीं गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!