close
देशमहाराष्ट्रमुंबई

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन,अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड,नम आंखों से दी विदाई,पत्नी हेमा बेटी ईशा ,अमिताभ सहित अनेक सेलिब्रिटीज रहे मौजूद

Dharmendra 1935-2025
Dharmendra 1935-2025

मुंबई/ जाने माने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है सोमवार दोपहर 1.10 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली वह लंबे समय से बीमार थे। विले पार्ले श्मशान घाट पर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनके बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर सारा बॉलीवुड ने मौजूद रहकर उन्हें अंतिम विदाई दी।इस दौरान अभिताभ बच्चन,संजय दत्त आमिर खान शाहरुख खान सहित अनेक फिल्मी सेलिब्रिटीज श्मशान घाट पहुंचे और उनकी यंतेष्टी में शामिल हुए । जबकि उनकी पत्नी हेमामालिनी और बेटी ईशा देओल मौजूद रही। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक युग का अंत कहा।

अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेंने में दिक्कत के चलते 10 नवंबर को कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 11 नवंबर को कुछ न्यूज चैनलों पर उनके निधन की खबर पर उनके परिजनों खासकर पत्नी हेमामालिनी ने गुस्सा जाहिर किया था 12 नवंबर को तबियत में कुछ सुधार के बाद डॉक्टरों ने उनका घर पर ही इलाज कराने का मशवरा दिया था तब धर्मेंद्र को उनके बेटे सनी देओल घर ले गए थे। लेकिन आज दोपहर उनका निधन हो गया और 1 बजकर 10 मिनट पर IANS न्यूज एजेंसी ने सबसे पहले उनके निधन की पुष्टि की।

निवास से धर्मेंद्र की पार्थिव देह को विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर लाया गया था इस दौरान उनके पुत्र सनी देओल बॉबी देओल भी साथ थे। इसके उपरांत उनकी पत्नी हेमामालिनी बेटी ईशा देओल अभिनेता अमिताभ बच्चन सायरा बानो संजय दत्त आमिर खान गोविंदा सलमान खान शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, करण जौहर,रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण सलमान खान के पिता एवं सिने राइटर सलीम खान,फरहान और जोया अख्तर श्मशान घाट पहुंची और उन्हें विनम्र और भावुक श्रद्धांजलि दी। जबकि अभिनेत्री पूनम ढिल्लन काजोल शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी धर्मेंद्र के घर पहुंची।

इधर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के साहेनवाल में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था प्रारंभिक शिक्षा साहेनवाल में हुई आगे की शिक्षा लुधियाना और फगवाड़ा में हुई। धर्मेंद्र फिल्म देखने के शुरू से ही शौकीन थे और वह पिक्चर देखने साहेनवाल से लुधियाना आते थे पहली फिल्म उन्होंने मिनर्वा टॉकीज में देखी थी तभी से वह फिल्मी हीरो बनने की सोचने लगे, लेकिन दिलीप कुमार की शहीद फिल्म देखकर वह दिलीप कुमार के मुरीद हो गए और उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत माना और 1959 में वह एक्टर बनने साहेनवाल से ट्रेन में बैठे और मुंबई आ गए शुरूआती संघर्ष के बाद 1960 में उन्हें पहली फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” मिली। इसके बाद 1960 से 1980 तक उन्होंने अनेक हिट फिल्में दी। 1980 में धर्मेंद्र ने केकड़ दे ओहले फिल्म में काम किया। 2011 से 2018 के बीच धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ “यमला पगला दीवाना” की सीरीज बनाई और पंजाब में काफी समय तक इसपर काम किया।

ही मेन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में दी जिसमें सत्यकाम,आए दिन बहार के, फूल और पत्थर,इज्जत, आँखें, आया सावन झूम के, मेरा गांव मेरा देश,जीवन मृत्यु, लोफर, ब्लैकमेल, प्रतिज्ञा, शोले, चुपके चुपके, धरमवीर, दिल्लगी, अनुपमा, यादों की बारात, राजाजानी ड्रीमगर्ल प्रमुख रूप से शामिल है वही उनकी अंतिम फिल्म “इक्कीस” है जो आने वाली है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!