close
दिल्लीदेश

किरण रिजजू का कानून मंत्री पद छिना, मेघवाल बने कानून मंत्री

Kiren Rijiju and Arjun Ram Meghwal
Kiren Rijiju and Arjun Ram Meghwal

नई दिल्ली / मोदी सरकार ने किरण रिजजू को केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद से हटा दिया है उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)बनाया गया है जबकि किरण रिजजू का पोर्टफोलियो बदल कर उन्हें अब अर्थ साइंस मंत्रालय ( भू विज्ञान मंत्रालय) का राज्यमंत्री बनाया गया हैं।

किरण रिजजू कानून मंत्री रहते हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहे साथ ही कॉलेजियन प्रणाली और जजों की नियुक्ति को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर भी रहे उसके अलावा उनका पूर्व जजों के खिलाफ दिया गया एक बयान भी काफी विवादित रहा था। लेकिन 2024 के चुनावों से पहले उन्हें कानून मंत्री पद से हटाना एक बड़ा फेरबदल कहा जा सकता है। बीजेपी सरकार में अब उन्हें अर्थ साइंस विभाग के राज्यमंत्री पद का कार्यभार दिया गया है जिसके मंत्री वर्तमान में जितेंद्र सिंह है और उनके पास स्वतंत्र प्रभार है। जबकि रिजजू की जगह अर्जुन राम मेंघवाल को कानून मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है इस तरह चुनाव से पहले बीजेपी ने श्री मेघवाल के रूप में एक प्रमुख विभाग का मंत्री देकर राजस्थान का कद जरूर बड़ा दिया है।

Tags : Politics
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!