close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

5 घंटे के भीतर तीन छात्राओं पर कातिलाना हमले, दो की हालत नाजुक एक हमलावर भी पकड़ा

Saif Ali Khan

5 घंटे के भीतर तीन छात्राओं पर कातिलाना हमले, दो की हालत नाजुक एक हमलावर भी पकड़ा

ग्वालियर – ग्वालियर में बुधवार को तीन छात्राओं पर कातिलाना हमले किए गए। 5 घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कियां घायल हो गई। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

पहली घटना पुरानी छावनी इलाके में हुई जहां एक लड़की के में गोली का घाव पाया गया है। वहीं दूसरी घटना कोचिंग इंस्टिट्यूट के बाहर चेतकपुरी में घटित हुई यहां 2 लड़कों ने दो लड़कियों पर चाकू से हमला किया। जिनमें एक लड़की की हालत नाजुक है स्थानीय लोगों ने एक हमलावर युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस दोनों घटनाओं में वजह जानने की कोशिश कर रही है, लेकिन 5 घंटे के भीतर हुई इन दोनों घटनाओं के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं।

ग्वालियर के पुरानी छावनी में एक 12 वीं की छात्रा छाया यादव अपने कमरे में खून से लथपथ मिली। पिता भूप सिंह ने समझा कि बेटी ने सुसाइड की कोशिश की। वे तुरंत मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने बताया कि यह खून बंदूक की गोली का है और लड़की की हालत नाजुक है। पिता का आरोप है कि लड़की का मोहल्ले के लड़के प्रेम प्रंसग चल रहा था। वो अपनी बेटी को उससे मिलने से रोकता था शायद इसी कारण से प्रेमी लड़के ने हमला किया होगा। छाया के पिता भूप सिंह ने बताया कि अपने कमरे में खून से लथपथ थी कैसे गोली लगी पता नही है, लेकिन एक लड़के से प्रेम प्रंसग चल रहा था।

वहीं शाम होते, होते ग्वालियर के चेतकपुरी में एक सरफिरे से 2 छात्राओं पर चाकूओं से हमला कर दिया। एक चाकू मुस्कान नाम की लड़की के गले में लगा है। वहीं दूसरी छात्रा आकांक्षा को चाकू की खरोच लगी है। दोनों छात्रा “शिखर” नाम की कोचिंग पड़ने में आयी थी। इस दौरान कोंचिग के बाहर एक युवक ने हमला कर दिया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सिरफिरे युवक को पकड़कर जमकर धुन दिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!