
श्रीनगर / जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 25 सितंबर को 26 सीटों पर 57 फीसदी मतदान हुआ, जो पहले चरण से कुछ कम रहा,फायनल तौर पर वह बड़ भी सकता है इस चरण में कुल 26 सीटों पर वोटिंग हुई है जिसमें जम्मू की 11 और कश्मीर घाटी की 15 सीटें शामिल है। दूसरे चरण में 25 सितंबर को हुए चुनाव में नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की किस्मत भी ईवीएम में बंद हो गई हैं।
दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 सीटों पर मतदान हुआ,जिसमें कश्मीर के तीन जिलों मांदरबल, श्रीनगर, बड़गाम की 15 सीटें और जम्मू के रौजोरी, रियासी, और पुछ जिले की 11 विधानसभा सीटें शामिल थी। जिसमें 25 लाख 78 हजार मतदाता है जबकि 239 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दोपहर 3 बजे तक 46.12 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी जो 56.94 फीसदी पर पहुंच गई। जिससे पहले फेज की अपेक्षा दूसरे फेज में चुनाव के प्रति लोगों में उत्साह कम रहा।




