close
इंदौरमध्य प्रदेश

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना काल, इंदौर में एक युवक की जान ली एक छात्र की गर्दन कटी

Indore Man Died by Chinese Manja
Indore Man Died by Chinese Manja
  • प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना काल,

  • इंदौर में एक युवक की जान ली एक छात्र की गर्दन कटी,

  • लगातार हो रही है घटनाएं प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम

इंदौर /उज्जैन/ मध्यप्रदेश की पुलिस और प्रशासन अब कितने लोगों की जान लेगा, मर्डर, डकैती और लूट की घटनाओं में आरोपियों को तुरंत पकड़ने का दावा करने वाला यह महकमा चाईनीज मांझे के थोक सप्लायर और इसका कारोबार करने वालो को आज तक नहीं पकड़ सका साथ ही इस मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर भी वह अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुआ है। जबकि इसे प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है। इससे साफ होता है कि उसका इकबाल और डर पूरी तरह से काफूर बन कर उड़ गया है। आज इंदौर में चायनीज मांझे ने कहर बरपा दिया एक व्यक्ति की गर्दन कटने से मौत ही हो गई जबकि एक नीट के छात्र की गर्दन कट गई जिसकी सर्जरी कर डॉक्टरों ने किसी तरह उसकी जान बचाई । हाल में उज्जैन, मंदसौर सहित अन्य जिलों में भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

इंदौर में आज दो घटनाएं एक जान गई-

इंदौर में आज शाम साढ़े 5 बजे कनाडिया और तिलक नगर के बीच शकुंतला हॉस्पिटल के पास यह हादसा हुआ बाइक पर सवार होकर रघुवीर धाकड़ जो मकान ठेकेदार था नई साइट देखने जा रहे था उसे सपने में भी गुमान नहीं होगा कि चंद सेकेंडों में उसकी मौत होने वाली है वह अपनी धुन में चला जा रहा था तभी एकाएक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा आकर उलझ गया गति में जा रहे अपने वाहन को जब तक वह रोकता उसकी गर्दन कट चुकी थी और वह वाहन से नीचे गिर पड़ा लोग दौड़े उन्होंने देखा तो उसकी गर्दन ज्यादा कट जानने से तेजी से खून बह रहा था और गले में चायनीज मांझा उलझा था कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कुछ उसे लेकर अस्पताल भागे इलाज हुआ लेकिन अभागे को डॉक्टर नहीं बचा सके और उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह एक और बेकसूर इस जानलेवा मांझे की भेंट चढ़ गया।

बताया जाता है मृतक रघुवीर धाकड़ विचोला मर्दाना स्थित ओम साईं बिहार कॉलोनी का रहने वाला था और मकान में टाइल्स लगाने की ठेकेदारी करता था उसके परिजनों ने बताया कि आज रविवार को छुट्टी होने के बावजूद वह एक नई साइट देखने घर से निकले थे और लौटते समय शकुंतला हॉस्पिटल के पास यह घटना हुई बताया जाता है रघुवीर के दो बेटे थे एक साहिल पढ़ता है जबकि एक बेटे की दो साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। रघुवीर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है जबकि पूरी कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।

नीट के छात्र का गला कटा–

इससे पहले शाम 5 बजे इंदौर के ही सपना संगीता रोड पर नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र नरेंद्र की भी चायनीज मांझे से गर्दन कट गई। नरेंद्र जामोद अपने दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से घर जाने के लिए जब सड़क पर गुजर रहा था तभी उसकी गर्दन में डोर उलझ गई और यह घटना हुई उसका दोस्त अनिल उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर सर्जरी के साथ उसका इलाज कर रहे है।

बताया जाता है नरेंद्र जामोद स्थाई रूप से रीवा जिले के देहरी के पास का रहने वाला है और इंदौर में रहकर वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

घटनाएं – दर – घटनाएं-

छिंदवाड़ा जिले में रविवार को घर के बाहर खेल रहे 9 साल के अथर्व कराडे अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसका कान बुरी तरह से कट गया परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत और खून बहता देख तुरंत इलाज शुरू किया और उसके कान में 43 टांके लगाए फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

उज्जैन में घर लौट रहे एक छात्र का गला चायनीज मांझे से कट गया गंभीर हालत में उसे परिजनों ने चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के साथ उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए गए।

उज्जैन में ही रविवार को शाम 6 बजे एक पुजारी की गर्दन चायनीज मांझे से कट गई युवक पुजारी विनय तिवारी जो सामान लेकर बाइक से उज्जैन के जयसिंहपुरा स्थित अपने किराए के घर पर लौट रहा था तो अचानक उसकी गर्दन में चायनीज मांझा फंस गया जिससे उसकी गर्दन कट गई दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई। डॉक्टरों ने मांझे के धागे निकालने के साथ उसे 10 टांके लगाए । पुजारी विनय मूल रूप से राजगढ़ की जीरापुर का रहने वाला है।

उज्जैन में 15 दिन पहले 20 साल का योगेश अंजाना परीक्षा देकर अपने घर पिपलिया घूमा लौट रहा था जब वह खिलचीपुर नाके के पास पहुंचा तभी वह चयनिज मांझे की गिरफ्त में आ गया और उसका गला कट गया उसके परिवार को खबर देने के साथ कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गर्दन में 10 टांके लगाए गए तब जाकर उसका खून रुका और उसकी जान बच सकी।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!