close
दिल्लीदेश

इंडिगो का दावा 95 फीसदी उड़ानें शुरू, कल तक रिफंड दे इंडिगो, सरकार ने हवाई यात्रा का किराया फिक्स किया

Indigo Flight
Indigo Flight

नई दिल्ली/ इंडिगो में पिछले चार दिनों से चल रहे ऑपरेशनल संकट में शनिवार को राहत दिखाई दी। इंडिगो एयरलाइंस ने दावा किया है कि उसके 95 फीसदी रूट पर उड़ाने फिर से शुरू हो गई हैं और 138 में से 135 डेस्टीनेशन के लिए निर्धारित फ्लाइट्स रवाना हो गई है पिछले दिनों जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई थी उन्हें रविवार को रात 8 बजे तक रिफंड मिल जायेगा।

इस दौरान केंद्र सरकार ने सभी एयर लाइंस के लिए किराया फिक्स कर दिया है निर्धारित किराए के मुताबिक अब 500 किमी तक के हवाई सफर के लिए 7500 ₹ किराया लगेगा, और 500 से 1000 किमी तक 12000 ₹, 1000 से 1500 किमी तक 15000 ₹ और 1500 किमी से ऊपर अधिकतम 18000 ₹ किराया लगेगा। हालांकि इसमें बिजनेस क्लास शामिल नहीं है।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार देश के 4 बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुम्बई चेन्नई बैंगलुरू सहित अन्य प्रमुख शहरों से शनिवार को इंडिगो की करीब 1000 फ्लाइट रद्द की गई थी जबकि एयरलाइंस प्रतिदिन 2300 से ज्यादा फ्लाइट अफोर्ड करती है कंपनी का कहना है कि शनिवार को शनिवार को उन्होंने 1500 उड़ानों को डेस्टीनेशन तक पहुंचाया।

जबकि इंडिगो की फ्लाइट्स में हाल में आए गतिरोध के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर लाइंस खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थाई रूप से राहत दी है जिसमें वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी (पायलट) नहीं देने के फैसले को फिलहाल वापस ले लिया है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!