close
दिल्लीदेश

ऑपरेशन “सिंदूर” सेना ने दी जानकारी, 7 मिनट में आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह, रिहाईशी आम क्षेत्र को नहीं छुआ गया

नई दिल्ली/ पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक को लेकर बुधवार सुबह सरकार की ओर से विदेश सचिव, सेना और एयर फोर्स के अधिकारियों ने प्रेस ब्रीफिंग दी इससे पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो भी प्ले किया गया जिसमें आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्यवाही दिखाई गई। इसमें बताया गया कि मंगलवार -बुधवार की रात 1.04 बजे से 1.11 बजे तक 7 मिनट एक साथ 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट कर उन्हें तबाह कर दिया गया हालांकि पूरा ऑपरेशन होने में 25 मिनट का समय लगा।

देश की आजादी के इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री शामिल हुए और तीनों ने माडिया को संबोधित कर इस एयर स्ट्राइक जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया उसकी सिलसिलेबार पूरी जानकारी दी।

सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज सुबह भारत ने सीमा पार और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया इस यह कार्यवाही बेहद नपी तुली और जिम्मेदारी पूर्ण रही हमारा उद्देश्य आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेनिंग सेंटर के खत्म करने के साथ आतंकियों को अक्षम बनाने का था।हमारी यह हवाई कार्यवाही 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ है जिसमें बर्बरता से 26 निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी जिसमें 25 पर्यटक और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। उन्होंने कहा यह आतंकी हमला जम्मू कश्मीर की शांति भंग करने और वहां के विकास और बढ़ते पर्यटन को रोकने के लिए किया गया। उन्होंने बताया हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि यह भारत पर फिर से आतंकी हमला कर सकते है। जिनसे निपटने के लिए आज सुबह भारत ने आतंकी ठिकानों पर कार्यवाही की। उन्होंने कहा पाकिस्तान आज आतंकी गतिविधियों की शरण स्थली बन गई है जिसके लिए जरूरी था कि आतंक को प्रश्रय देने वाले पाकिस्तान को न्याय के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने कहा यूएन ने भी कहा है कि आतंकी गतिविधियों के खिलाफ जवाबदेह कार्यवाही भारत कर सकता है।

आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि इंटेलीजेंस की विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर हमने इस ऑपरेशन को आज सुबह 1 बजकर 05 मिनट पर शुरू किया जो करीब .30 मिनट तक चला,यह ऑपरेशन पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को लेकर किया गए पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंकियों का निर्माण हो रहा है हमने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक के लिए 9 टारगेट चुने उन्हें आतंकी ठिकानों को टारगेट कर तबाह कर दिया गया। जिसमें लॉन्च पेड और ट्रेनिंग सेंटर शामिल थे उन्होंने बताया शुरूआत लश्कर ए तैयबा के आतंकी ठिकाने सवाईनाला कैंप से की और अंत में मरकज सुभानअल्ला आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया।यह आतंकी ठिकाने प्रमुख रूप से लश्कर के साथ जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के थे। उन्होंने बताया हमने मिलिट्री या किसी रिहाईशी क्षेत्र पर हमला नहीं किया न ही अभी तक कोई पाक नागरिक के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है।

कर्नल सोफिया ने बताया POK में हमारा सबसे पहला निशाना सवाईनाला मुजफ्फराबाद कैंप को टारगेट बनाया जो लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था सोनमर्ग गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यह प्रशिक्षण लिया था मुजफ्फराबाद के सैयदना के बिलाल कैप में आतंकियों को हथियार विस्फोटक और जंगल सर्वाइकल की ट्रेनिंग दी जाती थी और गुरुपुर के कोटली में लश्कर का कैंप था यहां पूंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हमले के आतंकियों को ट्रेंड किया गया था।

कर्नल सोफिया के मुताबिक पाकिस्तान में हमारा पहला टारगेट सियालकोट का सरजल कैंप था मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या करने वाले आतंकियों को यहां ट्रेनिंग दी गई थी। सियालकोट के महमूना जाया कैंप में हिजबुल का बड़ा कैंप था यह कठुआ में आतंकवाद का नियंत्रण केंद्र था पठानकोट हमला यही प्लान किया गया था उन्होंने बताया मरकज तैयबा मुरीदके में टेरेरिस्ट कैंप है अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली यही से प्रशिक्षित किए गए थे। उन्होंने बताया मरकज सुभानअल्लाह जैश का हेड क्वाटर है यहां आतंकवादियों को रिक्रूटमेंट मिलता था और ट्रेनिंग दी जाती थी और जैश के बड़े अधिकारी और कमांडर यहां आते थे।

जबकि अंग्रेजी में यह पूरी जानकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस को दी। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे की जानकारी देने की बात भी कही गई।

 सिर्फ 7 मिनट और 9 आतंकी टारगेट तबाह —
_____________
टारगेट              शहर –    आतंकी संगठन
____________

1. शाबई नाला कैंप – मुजफ्फराबाद – लश्कर ए तैयबा

2. सैयदना बिलाल कैंप – मुजफ्फराबाद – जैश ए मोहम्मद

3. मरकज राहिल शाहिद – कोटली – हिजबुल मुजाहिद्दीन

4. मरकज अहले हदीस – बरनाला – लश्कर ए तैयबा

5. मरकज अब्बास – कोटली – जैश ए मोहम्मद

6. मरकज सुभानअल्लाह – बहावलपुर – जैश ए मोहम्मद

7. मरकज तैयबा – मुरीदके – लश्कर ए तैयबा

8. सरजल – तेहराकलां – जैश ए मोहम्मद

9. महमूना जोया – सियालकोट – हिजबुल मुजाहिदीन

 

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!