close
खेलदेश

भारत वूमन वर्ड कप के फायनल में,7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में दी शिकस्त, जेमिमा की नाबाद सेंचुरी, फायनल अफ्रीका के साथ 2 नवंबर को

India Womens ODI world cup reach final
India Womens ODI world cup reach final

मुंबई / भारत ने वूमन वर्ड कप क्रिकेट के फायनल में प्रवेश कर लिया है भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने जीत के लिए मिला 339 का आज तक का सबसे बड़ा टारगेट 48.3 ओवर में चेज कर लिया। भारत की जेमिमा रॉड्रिक्स ने 127 रन की शतकीय पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुई विजई चौका अमनजीत कोर (15 रन) ने लगाया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कोर ने भी 89 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। फायनल में 2 नवंबर को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस जीत के साथ कप्तान हरमन प्रीत कोर और जेमिमा रॉड्रिक्स दोनों ही इमोशनल हो गई।

मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ऑस्ट्रेलिया ने फ़ीबी लिचफील्ड के शतक (117 रन) के साथ सभी विकेट खोकर 338 रन बनाएं उनके अलावा एलिस पेरी ने 77 रन एश्ले गार्डनर ने 63 रन और मूनी ने 24 रन का योगदान दिया। एक समय लग रहा था ऑस्ट्रेलिया 350 से अधिक रन बना सकती है लेकिन भारतीय स्पिनरों ने काफी हद तक उसकी रन गति पर ब्रेक लगा दिया।

भारत की तरफ से श्रीचरणी और दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के 2 -2 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि एक एक विकेट राधा यादव क्रांति गौड़ और अमनजोत कोर को मिला खास बात रही ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 339 का बड़ा टारगेट दिया भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (24 रन) के साथ चोटिल प्रतीका रावल की जगह खेलने उतरी शैफाली वर्मा (10 रन) जल्दी आउट हो गई भारत 59 रन पर 3 विकेट खो चुका था लेकिन उसके बाद जेमिमा रॉड्रिक्स और कप्तान हरमन प्रीत ने मैदान सम्हाला और तेजी से रन बनाना शुरू किया लेकिन जब भारत का स्कोर 226 का था तो हरमन 89 रन बनाकर गार्थ की बॉल पर आउट हो गई। हरमन जेमिमा के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रन की पार्टनरशिप हुई। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 24 रन पर (रन आउट) और रिचा घोष 26 रन पर आउट हो गई और भारत का स्कोर 5 विकेट पर 310 हो गया अभी भी भारत को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। उसके बाद अमनजोत कोर ने जेमिमा का अच्छा साथ दिया और अमन जोत (15 रन) ने विजई चौका लगाया,भारत ने 48.3 ओवर में 341 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित कर दिया। जेमिमा रॉड्रिक्स ने 14 चौकों के साथ नाबाद 127 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गार्थ और सदरलैंड ने 2 – 2 विकेट लिए जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

खास बात है भारत ने 7 बार की वर्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमी फायनल में हराया बल्कि उसके लगातार 15 जीत के रथ को भी रोक दिया वही महत्वपूर्ण यह भी है भारत ने वूमन वर्ड कप का सबसे बड़ा टारगेट 339 रन का चेज कर रिकॉर्ड अपने नाम किया इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन चेज किया था वह भी भारत के ही खिलाफ था। ऑस्ट्रेलिया ने 31 वनडे में 26 जीत दर्ज की चार हारा और एक मैच रद्द रहा है। भारत तीसरी बार वर्ड कप के फायनल में पहुंचा है उसका फायनल मुकाबला 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं भारत की जीत के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर जो पवेलियन में साथी खिलाड़ियों के साथ बैठी थी उनकी आँखें नम हो गई जबकि इस जीत की हीरो जेमिमा रॉड्रिक्स मैदान पर इंटरव्यू देते समय रो पड़ी इससे साफ होता है कि भारत की यह जीत कितनी महत्वपूर्ण और खुशी देने वाली रही।

Tags : Womens world cup
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!