रांची / भारत ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से पराजित कर दिया, इस तरह भारत ने 3 मैचों की सीरीज में एक शून्य से बढ़त बना ली है इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 52 वा शानदार शतक (137 रन) लगाया उनके किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक है। जबकि हिट मेन रोहित शर्मा ने इस मैच में 3 छक्के लगाकर शहीद अफरीदी का ओडीआई में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 349 रन बनाएं, रोहित शर्मा के साथ चोटिल शुभमन गिल की जगह यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करने मैदान पर उतरे भारत का स्कोर 25 पर था तो यशस्वी विकेट के पीछे नंदे बर्गर की बॉल पर को केच आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और रोहित ने अफ्रीका के बॉलरों की खूब खबर ली दोनों के बीच 136 रन की साझेदारी हुई जो रोहित के 57 रन (5 चौके 3 छक्के) पर मार्को यानसेन की बोल पर लोग बिफोर होने पर टूटी,भारत का दूसरा विकेट 161 रन पर गिरा। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (8 रन) और वाशिंगटन सुंदर (13 रन) सस्ते में आउट हो गए बाटमेन की बॉल पर डोनाल्ड ब्रेबिस ने पीछे ऋतुराज का हवा में उड़ते हुए शानदार केच लिया। भारत 200रन पर चार विकेट खो चुका था। दूसरी तरफ विराट लगातार तेजी से बनाते रहे लेकिन बर्गर की बॉल को बाउंड्री पार कराने के दौरान वह 135 रन (11 चौके 7 छक्के) पर आउट हो गए उन्हें रिकेलटन ने केच किया। उसके बाद राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्ध शतक के साथ 60 बनाए वही रवींद्र जड़ेजा 32 रन ने उनका अच्छा साथ दिया इस तरह भारत ने 50 ओवर्स के 349 रन बनाए और अफ्रीका को जीत के लिए 350 का टारगेट दिया।
अफ्रीका के बॉलर मार्को येनसन ने 10 ओवर में 76 रन देकर 2 नंदे बर्गर ने 10 ओवर में 65 रन देकर 2, कॉबिंग बॉश ने 10 ओवर में 66 रन देकर 2, और ओटनील बॉटमेन ने 10 ओवर में 60 रन देकर भारत के 2 खिलाड़ियों को आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में एक के बाद एक दो विकेट लेकर उसे बैंक फुट पर धकेल दिया पहले रिकेलटन को शून्य पर बोल्ड आउट किया और अगली बॉल पर क्रीज पर उतरे डिकॉक को भी पवेलियन भेज दिया उन्हें विकेट कीपर राहुल ने केच किया उसके बाद अर्शदीप सिंह ने कप्तान मार्करम को आउट कर दिया उन्हें भी राहुल ने कैच किया। इस तरह अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 11 रन हो गया। लेकिन उसके बाद पहले ब्रिट्जे और डी जॉर्जी के बीच 66 रन की पार्टनरशिप हुई जो जॉर्जी के 39 रन पर आउट होने पर टूटी कुलदीप यादव ने भारत को यह ब्रेक थ्रू दिलाया। उसके बाद ब्रिटज ने ब्रेबिस के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन ब्रेबिस (37 रन) को हर्षित ने अपना तीसरा शिकार बनाया उनका कैच ऋतुराज ने लिया। 130 रन पर अफ्रीका का 5वा विकेट गिरा लेकिन इसके बाद मैदान पर उतरे ऑल राउंडर मार्को येनसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और ब्रेबिस के साथ मिलकर स्कोर 227 पर पहुंचा दिया और अफ्रीका जीत के करीब लग रहा था लेकिन उसके बाद कुलदीप यादव ने पहले येनसन (70 रन 39 बॉल,8 चौके 3 छक्के ) को जड़ेजा और उसके बाद उसी तरह की बॉल पर ब्रेबीस 37 रन को ऋतुराज के हाथों कैच आउट कर दिया। लेकिन अफ्रीका ने फिर भी हार नहीं मानी कॉर्बन बॉश ने कमान संभाली और तेज पारी खेली उन्हें अंतिम विकेट के रूप में कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उससे पहले प्रेनेयल 17 रन बनकर आउट हो गए थे नंदे बर्गर 17 बनाकर आउट हो गए थे।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में एक के बाद एक दो विकेट लेकर उसे बैंक फुट पर धकेल दिया पहले रिकेलटन को शून्य पर बोल्ड आउट किया और अगली बॉल पर क्रीज पर उतरे डिकॉक को भी पवेलियन भेज दिया उन्हें विकेट कीपर राहुल ने केच किया उसके बाद अर्शदीप सिंह ने कप्तान मार्करम को आउट कर दिया उन्हें भी राहुल ने कैच किया। इस तरह अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 11 रन हो गया। लेकिन उसके बाद पहले ब्रिट्जे और डी जॉर्जी के बीच 66 रन की पार्टनरशिप हुई जो जॉर्जी के 39 रन पर आउट होने पर टूटी कुलदीप यादव ने भारत को यह ब्रेक थ्रू दिलाया। उसके बाद ब्रिटज ने ब्रेबिस के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन ब्रेबिस (37 रन) को हर्षित ने अपना तीसरा शिकार बनाया उनका कैच ऋतुराज ने लिया। 130 रन पर अफ्रीका का 5वा विकेट गिरा लेकिन इसके बाद मैदान पर उतरे ऑल राउंडर मार्को येनसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैथ्यू ब्रिटस के साथ मिलकर स्कोर 227 पर पहुंचा दिया और अफ्रीका जीत के करीब लग रहा था लेकिन उसके बाद कुलदीप यादव ने पहले येनसन (70 रन 39 बॉल,8 चौके 3 छक्के ) को जड़ेजा और उसके बाद उसी तरह की बॉल पर मैथ्यू बिट्स (72 रन) को ऋतुराज के हाथों कैच आउट कर दिया। लेकिन अफ्रीका ने फिर भी हार नहीं मानी उसके बल्लेबाज कॉर्बन बॉश ने कमान संभाली और तेज पारी खेली उन्हें अंतिम ओवर में विकेट के रूप में कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। उससे पहले प्रेनेयल 17 रन और नंदे बर्गर भी 17 बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें क्रमशः कुलदीप और अर्शदीप ने आउट किया। इस तरह अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई।
भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने 68 रन देकर सबसे अधिक 4 अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा उनके एक के बाद एक येनसन और मैथ्यू ब्रिटस को आउट करना मैच का टर्निग प्वाइंट साबित हुआ। उनके अलावा हर्षित राणा ने 65 रन देकर 3 अर्शदीप सिंह ने 65 रन देकर 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 7.2 ओवर में 48 रन देकर अफ्रीका का 1 विकेट लिया।
भारत के 349 के जबाव में अफ्रीका ने सभी विकेट खोकर 332 रन बनाए और वह 17 रन से हार गया। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल एक शून्य से आगे हो गया है।
इस मैच में हिट मेन रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाएं और 352 छक्कों के साथ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया उनसे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (351 छक्के) के नाम ओडीआई में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस शतक के साथ रिकॉर्ड 52 शतकों पर जा पहुंचे हैं। इस तरह 37 साल के कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है जिसमें उनके सर्वाधिक 6 शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही है इस तरह भारत तीन मैचों की सीरीज के फिलहाल एक शून्य से आगे हो गया है।





