close
खेल

पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया, कोहली के 93 रन, गिल की फिफ्टी, मिचेल ने 84 रन बनाए

Virat Kohli Shot
Virat Kohli Shot

बड़ोदरा / बड़ोदरा के कोटांबी स्टेडियम पर खेले हटे पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 300 रन बनाए जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 304 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने सबसे अधिक 93 रन की पारी खेली और वह अपने शतक से चूक गए जबकि कप्तान शुभमन गिल ने अर्ध शतक जड़ा तो श्रेयश अय्यर ने 49 रन बनाए वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने शानदार 84 रन की पारी खेली। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1 -0 से आगे हो गया है।

न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट पर 300 रन बनाए खास बात रही न्यूजीलैंड का पहला विकेट 117 रन पर गिरा हर्षित राणा ने हेनरी निकोल्स को 62 रन पर आउट किया उसके अलावा न्यूजीलैंड की पारी में डेरेन कोनवे ने 56 रन डेरेल मिचेल ने 3 छक्कों के साथ 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा क्रिस्टियन क्लार्क ने 24 रन मिचेल हे ने 18 रन, और 16 रन का योगदान माइकल ब्रेसवेल ने दिया।

भारत के गेंदबाज मोहम्मद सिराज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड के 2 -2 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि एक विकेट कुलदीप यादव को मिल्स और एक खिलाड़ी (माइकल ब्रेसवेल) रन आउट हुए।

भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन रोहित शर्मा 26 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए उसे बाद शुभमान गिल और विराट कोहली ने मैदान सम्हाला दोनों के बीच 118 रन की साझेदारी हुई गिल 56 रन बनाकर पवेलियन बापस आ गए लेकिन विराट और श्रेयश अय्यर ने भारतीय पारी को सम्हाला लेकिन विराट कोहली शतक से चूक गए उन्होंने 93 रन बनाए वही चोट के बाद टीम में वापस आए श्रेयश अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रन की दूसरी बड़ी पार्टनरशिप हुई। इसके बाद लोकेश राहुल ने हर्षित राणा के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया और राहुल ने छक्का लगाकर जीत दिलाई। राहुल 29 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हर्षित राणा ने महत्वपूर्ण 29 रन की पारी खेली जबकि वाशिंगटन सुंदर 7 रन पर नाबाद रहे। इस तरह भारत ने एक ओवर शेष रहते 6 विकेट पर 304 रन बनाकर 4 विकेट से यह मैच जीत लिया।

न्यूजीलैंड के बॉलर कॉइल जेमीसन ने सबसे अधिक भारत के 4 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क ने एक एक भारतीय खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

Tags : CricketODI CricketSports
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!