विशाखापटनम/ भारत ने तीसरे ओडीआई में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की यह सीरीज 2 -1 से अपने नाम कर ली। अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 270 रन बनाए जबाव में भारत ने केवल 1 विकेट पर 271 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक (106 रन) ने शतक बनाया जो कम नहीं आ सका वहीं भारतीय बॉलर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीका के 4 – 4 विकेट लिए। जबकि भारत के ओपनर यशस्वी जयसवाल (116 रन) ने नाबाद शतक ठोका और रोहित शर्मा ने 75 रन और विराट कोहली ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। यशस्वी मेन ऑफ द मैच रहे और तीन मैचों में दो शतक और एक नाबाद फिफ्टी बनाने वाले विराट कोहली मेन ऑफ द सीरीज से नवाजे गये।
भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया खास बात है भारत ने 21 वे मैच में टॉस जीता, एक समय लग रहा था अफ्रीका 350 रन आसानी से बना लेगा लेकिन शुरुआती 2 ओवर में काफी मंहगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने दूसरे स्पैल और पारी के 29 वे ओवर में 2 विकेट लेकर भारत को ब्रेक थ्रू दिलाया उसके बाद कुलदीप यादव ने 38 वे ओवर में दो विकेट लेकर पांसा ही पलट दिया इसके बाद इन दोनों गेंदबाजों ने अफ्रीका के किसी भी बेस्टमैन को जमने ही नहीं दिया और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 47.5 ओवर खेलकर 270 रन पर सिमट गई।
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खेल और अपने पहले ओवर में ओपनर रायन रिकेल्टर को शून्य पर विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच कराकर साउथ अफ्रीका का शुरूआती झटका दिया। 1 रन पर अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया। लेकिन उसके बाद कप्तान टैमबा बावुमा ने क्विंटन डीकॉक का अच्छा साथ दिया दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की पार्टनरशिप हुई जो बेवूमा के रविन्द्र जड़ेजा की बॉल पर आउट होने पर टूटी। 114 रन पर अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। लेकिन दूसरी तरफ डीकॉक तेज गति से रन बनाते रहे लेकिन जब अफ्रीका का स्कोर 168 रन था तो भारतीय कप्तान राहुल ने बदलाव बतौर प्रसिद्ध कृष्णा को 29वा ओवर फैंकने के लिए बॉल सौंपी उन्होंने दूसरी बॉल पर मैथ्यू ब्रिट्ज (24 रन) लेग बिफोर आउट किया और अंतिम बॉल पर कृष्णा ने हाल में आए पिछले मैच में शतक बनाने वाले एडम मार्करम(1 रन) को आउट कर शानदार बापसी की। इस बीच डी कॉक ने शतक बना लिया लेकिन उसके बाद कृष्णा ने डीकॉक को भी 106 रन (89 बॉल) रन पर अपनी तेज यॉर्कर बॉल पर बोल्ड आउट कर चलता किया। डीकॉक ने अपनी शतकीय पारी में 8 बाउंड्री और 6 छक्के मारे। उसके बाद कुलदीप यादव का कहर बरसा उन्होंने डेवाल्स ब्रेविस को 29 रन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट किया उसके बाद मार्को येनसन (17 रन) को और कॉर्बिन बॉश (9 रन) को लेग बिफोर आउट कर अपना तीसरा शिकार बनाया। येनसन का केच जड़ेजा ने लिया। अफ्रीका 252 पर 8 विकेट गंवा चुका था लेकिन कुलदीप यही नहीं रुके उन्होंने लुंगी एनीगिडी (1 रन) को भी एलवीडब्ल्यू कर दिया रही सही कसर कृष्णा ने ओटनील बॉटमेन को बोल्ड आउट कर पूरी करदी। केशव महाराज 20 रन पर नाबाद रहे। इस तरह अफ्रीका की पूरी टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑल आउट हो गई।
कुलदीप यादव ने 10ओवर में एक मेडन ओवर के साथ 41रन देकर अफ्रीका के 4 खिलाड़ियों को आयात किया जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 9.5 ओवर में 66 रन देकर 4 विकेट लिए और अर्शदीप सिंह और रविन्द्र जड़ेजा ने एक एक विकेट लिया।
भारत को जीत के लिए 271 रन का टारगेट मिला था। भारत की शुरूआत धीमी रही लेकिन उसने केवल एक विकेट खोकर 271 रन बनाकर यह एक दिवसीय मैच 9 विकेट से जीत लिया। भारत के ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल मैदान पर उतरे लेकिन आज अफ्रीका का कोई भी बॉलर नहीं चला और भारत का स्कोर जब 155 रन था तो रोहित शर्मा केशव महाराज की बॉल पर आउट हो गए उन्हें मैथ्यू ब्रिट्ज के ने केच किया। रोहित ने 7 बाउंड्री और 3 छक्कों के साथ 75 रन की पारी खेली इसके बाद यशस्वी का साथ देने मैदान पर उतरे विराट कोहली ने यशस्वी के साथ तेज गति से रन बनाए। खास बात है भारत ने केवल 39.5 ओवर में एक विकेट पर 271 रन बनाकर 9 विकेट से यह बड़ी जीत हासिल की । इस बीच यशस्वी ने अपना ओडीआई में पहला शतक भी बनाया उन्होंने नाबाद 116 रन बनाएं जिसमें उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े,जबकि विराट ने भी 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 65 रन (45 बॉल) पर नाबाद लौटे। विराट और यशस्वी के बीच 116 रन की नाबाद सांझेदारी हुई।
एक दिवसीय मैचों की इस सीरीज में भारत ने पहला और अंतिम मैच जीतकर यह तीन मैचों की सीरीज 2 -1 से अपने नाम की। शतक बनाने वाले यशस्वी जयसवाल में ऑफ द मैच और दो शतक और एक फिफ्टी के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली में ऑफ द सीरीज रहे।





