close
खेल

भारत – इंग्लैंड के बीच टेस्ट ड्रॉ, जड़ेजा सुन्दर के बीच 203 रन की नाबाद सांझेदारी, दोनों ने सेंचुरी जड़ी, कप्तान गिल का चौथा शतक

Washington and Jadeja
Washington and Jadeja

मैनचेस्टर / भारत ने रविन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के बीच 203 रनों की नाबाद सांझेदारी के बलबूते मैनचेस्टर में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ करा दिया, दोनों ने ही शतक ठोके। एक समय इंग्लैंड का पड़ला काफी भारी था जब उसने पहली पारी में भारत पर 311 रन की लीड ली थी और शून्य रन पर दो विकेट गिरा दिए थे। लेकिन भारत ने खेल के अंतिम दिन 4 विकेट पर 425 रन बनाकर भारत को पारी की संभावित हार से बचा लिया। वही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक बनाया अब वह कप्तान रहते 4 शतक लगाकर सर गेरी सोबर्स और सुनील गवास्कर के रिकार्ड के बराबर आ गए है।

इंगलैंड के कप्तान बेन स्ट्रोक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (58 रन) साईं सुदर्शन (65 रन)और ऋषभ पंत (54 रन) के अर्धशतको के साथ 358 रन बनाएं। इंगलैंड के ब्रेन स्ट्रोक ने सबसे अधिक 5 भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जबकि जोफरा आर्चर को तीन विकेट मिले और एक एक खिलाड़ी क्रिस बॉक्स और लियम डोमेन ने आउट किया।

जबाव में इंग्लेंड के जो रूट (150 रन) और बेन स्ट्रोक (142 रन) के शतक और जैक क्राउली 84 रन,बेन डकैत के 94 रन ओली पॉप के 71 रन की बदौलत इंग्लैंड ने 669 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया।

रविन्द्र जडेजा ने इंगलैंड के 4 बल्लेबाजों को आउट किया जबकि वाशिंगटन सुंदर जसप्रीत बुमराह ने दो दो और अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज ने एक एक खिलाड़ी को आउट किया।

इस तरह भारत पर इंगलैंड ने 311 रन की बढ़त ले ली। लेकिन भारत की दूसरी पारी में शुरूआत काफी खराब रही, यशस्वी जायसवाल केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे लेकिन वह क्रिस बॉक्स के पहले ओवर की पहली बॉल पर आउट हो गए उसने बाद आए साईं सुदर्शन भी अगली बॉल पर चलते बने भारत शून्य पर दो विकेट गंवा चुका था। लेकिन साईं के आउट होने के बाद राहुल का साथ देने आए शुभमन गिल ने सम्भल सम्भल पर धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाया लेकिन जब भारत का स्कोर 188 रन था तो राहुल की एकाग्रता भंग हुई और वह 90 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की सांझेदारी हुईं लेकिन राहुल के आउट होने से भारत फिर संकट में नजर आने लगा। अब गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर मैदान पर उतरे दोनों संभलकर स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे लेकिन गिल अचानक धैर्य खो बैठे और बाहर जाती गेंद पर उन्होंने तेज शॉट लगाने की कोशिश की और कोट बिहाइंड होकर वापस आ गए।

गिल और सुंदर के बीच 34 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन उसके बाद मैदान पर रविन्द्र जड़ेजा उतरे और सुंदर ने उनका एक छोर से अच्छा साथ दिया और दोनों अंतिम समय तक जमे रहे और भारत को 4 विकेट पर 425 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया और समय खत्म हो जाने पर मैच ड्रॉ हो गया। खास बात है रविन्द्र जड़ेजा 107 रन और वाशिंगटन सुंदर 101 रन के साथ नाबाद शतक बनाए। इस तरह इन दोनों की साहसिक पारी ने इंगलैंड के मुंह से जीत छीन ली और मैच ड्रॉ करा दिया।

इंग्लेंड अभी 2 – 1 से सीरीज में आगे है यदि भारत द ओवल में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को जीत जाता है तो यह 5 मैचों की यह सीरीज 2 -2 से बराबर हो जाएगी।

Tags : IndvsEngTest Cricket
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!