close
खेल

ICC विमेंस क्रिकेट वर्ड कप 2025 के लिए इंडिया टीम का ऐलान, हरमन कप्तान,12 साल बाद भारत होगा मेजबान

ICC Women WorldCup Selection Meeting
ICC Women WorldCup Selection Meeting

नई दिल्ली/ ICC विमेंस वर्ड क्रिकेट टूनामेंट के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा चीफ सिलेक्टर नीतू डेविड ने कर दी है टीम का कैप्टन हरमनप्रीत कौर को और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है उनके अलावा 13 अन्य खिलाड़ी टीम में शामिल किया गए है। भारत 12 साल बाद ICC विमेंस क्रिकेट कप टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है 30 सितंबर से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 2 नवंबर को फायनल के साथ समाप्त होगा। भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से बैंगलुरू में 30 सितंबर को खेला जायेगा।

भारत की चीफ सिलेक्टर नीतू डेविड के मुताबिक टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना होंगी उनके अलावा टीम में हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेट कीपर) जेमिमा रोड्रिग्स कांति गौड़ अमरजोत कौर, राधा यादव, स्नेहा राणा, यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर) श्री चरणी, प्रतीका रावल, अरुंधती रेड्डी और रेणुका ठाकुर को शामिल किया गया है।

एआईसीसी विमन क्रिकेट टूनामेंट 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा जिसमें कुल 8 टीमें शामिल है और उनके बीच 31 मैच खेले जायेंगे जो भारत के 4 शहर बैंगलुरू गुवाहाटी विशाखापट्टनम और इंदौर में और श्रीलंका के कोलंबो शहर में खेले जायेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को इस टूर्नामेंट का पहला मैच बैंगलुरू में खेला जायेगा। वही पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को होगा फायनल 2 नवंबर को आयोजित किया जायेगा।

इस मौके पर मौजूद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मीडिया के सवाल पर कहा कि यह टीम बेस्ट टीम है और इसमें अच्छे बेस्टमैन के सात स्पिन और फास्ट बॉलर्स का बेस्ट कॉम्बीनेशन है। जबसे हमें मालूम हुआ कि अगला वर्ड कप भारत में होगा हम सभी खिलाड़ी काफी एक्साइटेड है और इस इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रहे है। जबकि डेविड ने कहा कि हमने पिछले मैचों से बहुत कुछ सीखा है और अपनी कमियों पर हमने फोकस किया साथ ही फील्डिंग पर विशेष ध्यान दिया है मीडिया के सबाल पर डेविड ने बताया कि शैफ़ाली वर्मा अच्छी प्लेयर है लेकिन किन्ही कारणों से उन्हें शामिल नहीं किया गया है लेकिन जो टीम चुनी गई है वह काफी अच्छी टीम है।

Tags : BCCICricketICCTeam INDIA WomenWorldCup 2025
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!