close
दिल्लीदेश

पाकिस्तान का भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमला, ड्रोन और मिसाइल दागी, भारत ने जवाबी कार्यवाही कर हमला नाकाम किया, जान माल का नुकसान नहीं

Drone
Drone

नई दिल्ली / पाकिस्तान ने गुरूवार रात को एक साथ सीमावर्ती शहरों में ड्रोन और मिसाइलों से हवाई हमला किया। अचानक हुए इस हमले के बाद देश के कई शहरों में ब्लैक आउट के साथ सायरन से लोगों को सतर्क किया गया साथ ही भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया। साथ ही तीन फाइटर जेट को भी धराशाई कर दिया है। बताया जाता है पाकिस्तान के हमले में जन माल का कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। इस दौरान धर्मशाला में चल रहा आईपीएल मैच भी रद्द कर दिया गया। साथ ही भारत ने हिडनबर्ग, आगरा सहित चार एयरवेज को एलर्ट मोड पर रखा है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान के इस हमले का कड़ा जवाब दिया जायेगा।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने तेज हमला किया और गोले दागे। वही जम्मू में पाकिस्तान ने हमास के पैटर्न में हमला किया। जम्मू यूनिवर्सिटी के पास हुए हमले में भारतीय सेना ने 8 मिसाइलों को गिरा कर नाकाम कर दिया वही जम्मू में ही भारतीय जाबांजों ने दुश्मन के 3 ड्रोन धराशाई कर दिए।अनंतनाग में भी भारतीय सेना ने पाक के दो ड्रोन को धराशाई कर दिए। जबकि राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया लेकिन भारत के एंटी ड्रोन सिस्टम ने ड्रोन हमले को हवा में ही नाकाम कर दिया है। बताया जाता है सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को भी नाकाम कर दिया ।

इधर जम्मू कश्मीर के अधिकांश शहरों सहित पंजाब जालंधर फिरोजपुर पठानकोट गुरूदासपुर जालंधर,चंडीगढ़ और राजस्थान के जैसलमेर सहित सीमावर्ती इलाकों में ब्लैक आउट कर दिया गया है शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र सभी अंधेरे में डूबे है और पाक के हमले की संभावना के चलते सायरन भी बजाए गए।

इस दौरान भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के तीन फाइटर विमान धराशाई कर दिए है जिसमें दो F -17 और एक F 16 फाइटर जेट विमान शामिल है खास बात है इसकी पुष्टि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भी कर दी है।

जबकि भारतीय सेना ने जोरदार जवाबी हमले शुरू कर दिया है सेना ने पाकिस्तान के लाहौर कराची और सियालकोट में एकसाथ हवाई हमला किया और अटैक में भारी गोला बारूद का प्रयोग किया।

इधर खतरे को देखते हुए दिल्ली के लाल किला और आगरा के ताजमहल पर विशेष सुरक्षा लगाई गई है और दोनों सेना की घेराबंदी में आ गए है। बताया जाता है देश के प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट सिविल सर्विस के लिए बंद कर दिए गए है। जबकि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे आईपीएल मैच को भी रद्द कर दिया गया है बताया जाता है अचानक ब्लैक आउट होने से मैच रोक दिया गया।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!