close
दिल्लीदेश

भारत-पाक युद्ध विराम पर सहमति,अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता से थमा तनाव

Ceasefire
Ceasefire

नई दिल्ली/ भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने अमेरिकी मध्यस्थता के बाद पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। भारत सरकार ने इस फैसले की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि सीज़फायर 10 मई की शाम 5 बजे से प्रभावी हो गया है। पाकिस्तान ने भी इस समझौते की पुष्टि की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहल करते हुए इस समाधान को ‘कूटनीतिक सफलता’ बताया और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है उन्होंने कहा संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी बातचीत के बाद मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तुरंत युद्धविराम पर सहमत हो गए है दोनों देशों को बहुत बहुत बधाई कि इस गंभीर मामले पर आपने पूरा ध्यान दिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार 10 मई 2025 की दोपहर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन कॉल कर पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सीजफायर पर सहमति बनी , उन्होंने कहा अन्य किसी मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!