close
खेल

भारत ने पहले वन डे में इंग्लेंड को 4 विकेट से पराजित किया, 87 रन बनाने वाले शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मैच,हर्षित के डेब्यू में 3 विकेट

Axar and Gill
Axar and Gill

नागपुर/ 3 मैचों की सीरीज में आज खेले गए पहले वन डे में भारत ने इंग्लेंड को 4 विकेट से हरा दिया। इंग्लेंड ने पहले खेलते हुए 248 रन बनाएं भारत ने शुरूआती मुश्किलों से उबरते हुए 6 विकेट पर 251 रन बनाकर यह मैच जीत लिया वन डाउन खेलने आए उपकप्तान शुभमन गिल जीत के करीब आने से पहले 87 रन पर आउट हो गए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जबकि वन डे में डेब्यू करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए।

इंग्लेंड के कप्तान जोश बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया उसके ओपनर खासकर फिलिप सॉल्ट और बैन डकेत ने शुरुआत में करीब 10 रन प्रति ओवर के औसत से तेजी से तन बनाए भी और दोनों के बीच जब 75 रन पार्टनरशिप हो चुकी थी तभी सॉल्ट (3 छक्के,43 रन) को तीसरा रन लेने के दौरान श्रेयश अय्यर के बाउंड्री से किए थ्रो पर विकेट कीपर राहुल ने रन आउट कर दिया । इंग्लेंड के स्कोर में 2 ही रन जुड़े थे कि बेन डकेट भी हर्षित राणा की बॉल पर चलते बने यशस्वी जायसवाल ने उनका एक मुश्किल कैच लिया।

लेकिन 77 के स्कोर पर ही हर्षित ने अगली गेंद पर बेन के आउट होने पर क्रीज पर आए हैरी ब्रुक को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया विकेट के पीछे उन्हें राहुल ने केच किया। जब इंग्लेंड का,स्कोर 111 था तो जो रूट को 19 रन रविन्द्र जडेजा ने लेग बिफोर आउट कर दिया। उसके बाद कप्तान जोश बटलर और युवा बल्लेबाज जेकब बैथल ने मैदान संभाला। लेकिन बटलर को अक्षर पटेल ने हार्दिक के हाथों कैच कर दिया बटलर ने 52 रन के साथ अर्धशतक बनाया। इंग्लेंड 170 रन पर 5 बल्लेबाजों को खो चुका था। इसके बाद कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया 220 के स्कोर पर जेकब बैथल को जडेजा ने लेग बिफोर आउट कर दिया । उसके बाद इंग्लेंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई जोफ्रा आर्चर 21 रन पर नाबाद रहे।

भारत के रविन्द्र जडेजा ने 9 ओवर में 1 मेड इन के साथ केवल 26 रन देकर 3 विकेट लिए हर्षित राणा ने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शामी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने इंग्लेंड के एक एक खिलाड़ी को आउट किया। एक खिलाड़ी सॉल्ट रन आउट हुए।

भारत को जीत के लिए 59 ओवर ने 249 रन बनाने का टारगेट मिला शुरू में लगा कि भारत इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा लेकिन उसके ओपनर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा दोनों ही बड़ी पारी खेलने में फेल रहे पहले यशस्वी (15 रन) और उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (2 रन) जल्दी आउट हो गए। पहले की तरह रोहित लगातार इस बार भी फ्लॉप साबित हुए इस तरह भारत 19 रन पर दो विकेट गंवा चुका था। लेकिन उसके बाद शुभमन गिल का साथ देने आए श्रेयश अय्यर ने बिना कोई गलती किए काफी तेज और सधा हुआ खेल दिखाया और दोनों के बीच 94 रन की पार्टनरशिप हुई श्रेयश अय्यर दो छक्कों के 59 रन (36 बॉल) बनाकर जेकब बैथल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए और 113 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। एक तरफ धीमी गति से खेल रहे गिल क्रीज पर जमें हुए थे अय्यर के आउट होने पर लेफ्ट राइट के कॉम्बीनेशन में अक्षर पटेल का प्रमोशन कर उन्हें भेजा गया उन्होंने गिल के साथ अच्छे हाथ दिखाए और 52 रन के साथ अर्धशतक ठोका अक्षर को आदिल रशीद ने बोल्ड किया। उसके बाद गिल का साथ देने उतरे केएल राहुल (2 रन) आते ही चलते बने और भारत का स्कोर 5 विकेट पर 225 रन हो गया लेकिन जब भारत की जीत के लिए केवल 14 रन की दरकार थी तभी तेज शॉट मारने के चक्कर में शुभमन गिल साकिब महमूद की बॉल पर आउट हो गए उनका बटलर ने केच लिया। शुभमन गिल ने 14 चौकों के साथ सबसे अधिक 87 रन ( 96 बॉल) बनाएं। उसके बाद हार्दिक पांड्या (9 रन) और रविन्द्र जडेजा (12 रन) ने नाबाद रहते हुए जीत के लिए जरूरी रन बनाकर भारत को 4 विकेट से जीत दिला दी। जडेजा ने विजई चौका जड़ा। भारत ने 38.4 ओवर में 6 विकेट पर 251 रन बनाएं।

इंग्लेंड के आदिल रशीद और साकिब महमूद ने भारत के 2 ये 2 बल्लेबाजों को आउट किया जबकि जोफ्रा आर्चर और जेकब बैथल को 1 – 1 विकेट मिला।

87 रन बनाने वाले सुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 3 मैचों के इस वन डे सीरीज में भारत फिलहाल 1 – 0 से आगे हो गया है।

Tags : Cricket
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!