भोपाल/ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करके अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 39 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है नाम बापिसी की अंतिम तारीख निकलने के बाद कांग्रेस ने यह कार्यवाही की है 6 साल के लिए निष्कासित इन नेताओं में पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक भी शामिल है कार्यवाही से पूर्व समझाइश देने के साथ पार्टी ने उनका काफी मान मनौव्वल किया गया लेकिन उन्होंने नाम बापिस नही लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पार्टी के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इन नेताओं के निष्कासन के आदेश जारी किए है।
कांग्रेस ने जिन नेताओं पर कार्यवाही की है उनमें कुछ बड़े नाम भी शामिल है जिनमें आलोट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, मुरैना जिले की सुमावली सीट से टिकट बदले जाने के बाद बीएसपी से चुनाव लड़ रहे कुलदीप सिंह सिकरवार, पोहरी से बीएसपी से चुनाव लड़ रहे प्रद्युम्न वर्मा नागोद से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, महू से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री अतर सिंह दरबार, खरगापुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव, छतरपुर से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे के पूर्व मंडी अध्यक्ष डीलमणि सिंह उर्फ बब्बू राजा डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते पवई से सपा से चुनाव लड़ रही रजनी यादव प्रमुख रूप से शामिल है।
इन 39 लोगों को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है …
क्र. विधानसभा क्षेत्र नाम दल/निर्दलीय
1. श्योपुर श्रीमती दुर्गेश नंदिनी निर्दलीय
2. सुमावली कुलदीप सिंह सिकरवार बीएसपी
3. पोहरी प्रद्युमन वर्मा बीएसपी
4. गुना हरिओम खटीक निर्दलीय
5. जतारा आर.आर.बंसल (वंशकार) सपा
6. निवाड़ी रजनीश पटेरिया निर्दलीय
7. खरगापुर अजय सिंह यादव निर्दलीय
8. खरगापुर प्यारेलाल सोनी आप
9. महाराजपुर अजय दौलत तिवारी सपा
10. चंदला पुष्पेन्द्र अहिरवार सपा
11. छतरपुर दीलमणि सिंह बी.एस.पी.
12. मलहरा डॉ. करण सिंह लोधी निर्दलीय
13. हटा अमोल चौधरी सपा
14. हटा भगवानदास चौधरी बी.एस.पी.
15. पवई श्रीमती रजनी यादव सपा
16. नागोद यादवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक बी.एस.पी.
17. सेमरिया दीवाकर द्विवेदी निर्दलीय
18. देवतालाब श्रीमती सीमा जयवीर सिंह सपा
19. पुष्पराजगढ़ नर्मदा सिंह निर्दलीय
20. मुड़वारा श्री संतोष शुक्ला निर्दलीय
21. बरगी जयकांत सिंह वीबीपी
22. सीहोरा डॉ.संजीव वरकड़े निर्दलीय
23. डिंडोरी रूदेश परस्ते निर्दलीय
24. बालाघाट अजय विशाल बिसेन निर्दलीय
24. गोटेगांव शेखर चौधरी निर्दलीय
25. आमला सदाराम झारबड़ेनिर्दलीय
26. शमशाबाद श्रीमती राजकुमारी केवट निर्दलीय
27. भोपाल उत्तर आमीर अकील निर्दलीय
28. भोपाल उत्तर। नासीर इस्लाम निर्दलीय
29. सुसनेर जीतू (जीतेन्द्र) पाटीदार निर्दलीय
30. कालापीपल चतुर्भुज तोमर निर्दलीय
31. पानसेमल रमेश चौहान निर्दलीय
32. जोबट सुरपाल अजनार निर्दलीय
33. धरमपुरी श्रीमती राजूबाई चौहान निर्दलीय
34. धार कुलदीप सिंह बुंदेला निर्दलीय
35. महॅू अंतरसिंह दरबार निर्दलीय
36. बड़नगर राजेन्द्र सिंह सोलंकी निर्दलीय
37. आलोट प्रेमचंद गुड्डू,पूर्व सांसद निर्दलीय
38. मल्हारगढ़, श्यामलाल जोकचंद निर्दलीय
39. बहोरीबंद श्री शंकर महतो सपा