
रेवाड़ी / गृहमंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा में 3 जगह रेवाड़ी बराड़ा और मुख्यमंत्री सैनी के क्षेत्र लाडवा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। शाह ने कहा पहले हुड्डा सरकार में 3 डी का बोलबाला था और खर्ची पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन है बीजेपी की सरकार बनने पर अग्निवीरो को बाद में पेंशन वाली नौकरी ही जायेंगी।
गृहमंत्री शाह ने कहा कांग्रेस ने कभी भी सैनिकों का सम्मान नहीं किया सेनाध्यक्ष को गुंडा कहा लेकिन बीजेपी सेना का हमेशा सम्मान करती है उन्होंने कहा आज मैं आपके बीच कहकर जा रहा हूं कि हरियाणा में सैना में भर्ती होने वाला एक भी अग्निवीर बिना पैंशन बाली नोकरी नही करेगा,हरियाणा सरकार हरएक को पैंशन बाली नौकरी देंगे। उन्होंने कांग्रेस और पूर्व हुड्डा सरकार पर हमला करते हुए कहा हरियाणा में पहले 3 डी सरकार काम करती थी डीलर में बैठे दामाद और डीलर और दलाल नियुक्ति पत्र देते थे और जबकि बीजेपी में डाकिया लेकर आता है।
शाह ने कहा कि राहुल गांधी किसानों को एमएसपी देने की बड़ी बड़ी बातें करते है पहले वह कांग्रेस शासित राज्यों में किसानो को एमएसपी दिला दे। वह अमेरिका में कहते है कि एससी एसटी का विकास हो गया है और आरक्षण हटा देंगे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं जब तक केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार है आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे।
बीजेपी नेता शाह ने कहा की जब नायब सिंह सैनी का सीएम के लिए नाम फायनल हुआ तो उन्होंने मना करते हुए कहा वह गरीब परिवार के है इसलिए वह इस पद के काबिल नही है लेकिन सीएम बनने के बाद उन्होंने हरियाणा में हर एक की जरूरत पूरी की और विकास किया। लेकिन कांग्रेस एमएलए पहले अपना घर भरने की बात करते है।
कांग्रेस के लाउडिस्पीकर का करेंट आज कम हो गया,पीएम मोदी बोले…
जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस का ज्यादातर वक्त गुटबाजी आपसी लड़ाई और एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में जाया होता है यह लोग न हरियाणा के लोगों के विश्वास पर खरा उतरेंगे न ही यह हरियाणा का कोई भला कर सकते हैं 10 साल तक विपक्ष में रहते भी यह कमजोर ही रही इसे हरियाणा का बच्चा बच्चा जानता है इसलिए वो अपनी मौत खुद ही मर जायेंगे, लेकिन हम अपनी मेहनत से हरियाणा के विकास और खुशी लिए पूरा पूरा देना है इसलिए हमें और मेहनत करना है। पीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लाउडिस्पीकर बड़ी बड़ी बातें करते है लेकिन आज उनका भी करेंट कम हो गया हैं।पीएम मोदी हरियाणा के बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए ऑन लाइन उन्हें संबोधित कर रहे थे।




