ग्वालियर / मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रंग होली पर झगड़ा कर रहे हैं दो युवकों का बीच बचाव करने पहुंचे युवक की एक पक्ष के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहे की है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। युवक को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहे स्थित हरेशिव गार्डन के पास रहने वाला 24 साल का सुरेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र स्व. मानसिंह कुशवाह प्राइवेट नौकरी करता था। कल रात होली के दौरान वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी पास में रहने वाला अमरजीत सिंह कुशवाह नाम का युवक किसी दूसरे युवक से किसी बात पर झगड़ा कर रहा था। सुरेंद्र अमरजीत को जानता था इसलिए वह उन दोनों के झगड़े को शांत कराने और बीच बचाव कराने के लिए वहां पहुंच गया। लेकिन अमरजीत को सुरेंद्र के द्वारा झगड़ा शांत करना रास नहीं आया और वहां अपने घर से अवैध कट्टा लेकर वापस अपने साथी उदय राठौर और अन्य के साथ सुरेंद्र के घर के बाहर जा पहुंचा।
उस वक्त सुरेंद्र अपने घर के बाहर ही खड़ा हुआ था। सुरेंद्र कुछ समझ पाता उससे पहले ही अमरजीत ने कट्टा तानकर उसे गोली मार दी। गोली सुरेंद्र के सीने में लगी लहू लुहान हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा इस बीच अमरजीत अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज को सुनकर सुरेंद्र के घर वाले बाहर निकले और उसे लहू लुहान हालात में देख तुरंत जयरोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल और उसके बाद अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने अमरजीत और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक युवक के भाई अमरजीत कुशवाह ने बताया कि मेरा भाई घर के बाहर खड़ा हुआ था दो लोग अमरजीत और एक युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे उनके झगड़े को देख मेरा भाई उनको शांत करने पहुंचा था जिससे नाराज होकर अमरजीत ने उसे गोली मार दी जो उसके सीने में लगी गोली लगने से मौत हो गई मै आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहता हूं।
जबकि जनकगंज जाने के सब इंसेक्टर मुनेंद्र सिंह भदौरिया का कहना था कि दो युवकों के झगड़े को शांत कराने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहे की है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।





