close
दिल्लीदेश

गृहमंत्री अमित शाह घायलों से मिले घटना स्थल का निरीक्षण किया, जांच के दिए आदेश, विस्फोट में 10 की मौत 30 घायल

नई दिल्ली/ दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट के सामने आई – 20 कार में हुए विस्फोट की घटना में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें कई की हालत गंभीर है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरने वालों में अधिकांश के शव बेहद क्षत विक्षत हालत में अस्पताल लाए गए। इधर गृहमंत्री अमित शाह ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के साथ घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले उन्होंने कहा हमारी एजेंसियां लगातार घटना की जांच कर रही है जल्द हम पूरी जानकारी जनता के सामने रखेंगे। गृहमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस घटना से अवगत कराया है। फिलहाल इस विस्फोट में किस तरह का विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक एजेंसी को बताया कि मेरी दिल्ली के सीपी और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से बात हुई है यह सभी मौके पर मौजूद है सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच हो रही है सभी ऑफशन की जांच के बाद गृह विभाग जनता के सामने पूरी जानकारी रखेगा। उन्होंने कहा मैं खुद घटना स्थल और घायलों से मिलने अस्पताल जा रहा हूँ।बाद में गृहमंत्री अस्पताल में घायलों से मिले और घटना स्थल पहुंचे और जायजा लिया और दिल्ली के सीपी सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए।

बताता जाता है दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल और राम मनोहर हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है बताया जाता है सभी घायल बुरी तरह से झुलस गए है जिनको अस्पताल के बर्न यूनिट में रखा गया है प्रशासन ने दिल्ली के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है जिससे ज्यादा गंभीर घायलों को समय पर उचित इलाज दिया जा सके।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर शतीश गोलचा ने प्रेस को बताया यह घटना आज शाम 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ एक बैन रेड लाइट पर रुकी और आगे बढ़ी थी एकाएक चलती गाड़ी में ब्लास्ट हुआ उस गाड़ी में पैसेंजर भी बैठे थे इस विस्फोट की चपेट में आसपास के कई वाहन और लोग आ गए। धमाका किस तरह का था इसका आंकलन किया जा रहा है दिल्ली पुलिस के अलावा NIA FSl NSG की टीमें मौके पर आ गई है। उन्होंने बताया कितनी डेथ और कितने लोग एंजुअर्ड हुए यह जांच के बाद बताया जाएगा। हम आगे अपडेट देते रहेंगे।

पिछले दिनों जम्मू कश्मीर से इनपुट मिलने के बाद विभिन्न एजेंसियां देश में लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी आतंकियों की गिरफ्तारी में तेजी आई थी हाल यूपी हरियाणा पंजाब दिल्ली और गुजरात में देश की केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय थी हाल में गुजरात से 3 आतंकी गिरफ्तार हुए फरीदाबाद और सहारनपुर में भी कार्यवाही हुई सहारनपुर से डॉक्टर आदिल सहित 7 आतंकी पकड़े गए यह लोग जिस मकान में ठहरे थे उस घर से 2900 किलो RDX एक्सप्लोसिव बरामद हुआ है। जो काफी बड़ी बरामदगी है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!