close
झारखंडदेशरांची

हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुने गए, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

Hemant-Soren
Hemant-Soren

रांची/ झारखंड में इंडिया ब्लॉक की जीत के बाद विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मिले और उन्हें पत्र सौंपकर झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इंडिया ब्लॉक की जीत के बाद रविवार को सीएम हाउस में गठबंधन में शामिल विधायकों की मीटिंग हुई, जिसमें हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा जबकि राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम बने रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपते हुए मुख्यमंत्री पद का अपना दावा पेश किया।

बताया जाता है झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के लिए 28 नवंबर की तारीख तय की गई है सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हो सकता है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शामिल हो सकते है। सूत्रों के मुताबिक गठबंधन में 5 विधायकों पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला तय हुआ है जिसके हिसाब से जेएमएम को 6 कांग्रेस को 2 और RJD को 1 मंत्री पद मिल सकता है।

झारखंड में हुए चुनाव में इंडिया ब्लॉक को 56 सीटें मिली है जेएमएम को सबसे अधिक 34 कांग्रेस को 16, राजद को 4 और सीपीआई माले को दो विधानसभा सीटों पर सफलता मिली है। झारखंड राज्य के निर्माण के बाद पहली बार कोई सरकार दूसरी बार रीपीड हुई है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!