close
भोपालमध्य प्रदेश

हेमंत खंडेलवाल होंगे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, सिंगल नामांकन किया दाखिल, कल बैठक में औपचारिक ऐलान

Hemant Khanelwal MP BJP President
Hemant Khanelwal MP BJP President

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बेतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल होंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान केवल एक नामांकन भरा गया जो हेमंत खंडेलवाल ने दाखिल किया था इस तरह हेमंत खंडेलवाल बीजेपी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बताया जाता है बुधवार को सुबह 10.30 बजे विधिवत हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने का एक बड़ी बैठक में ऐलान किया जायेगा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को इशारा किया तो सीएम हेमंत खंडेलवाल को मंच पर लेकर आए इस समय खंडेलवाल अगली लाइन में गोपाल भार्गव और वीरेंद्र खटीक के बीच बैठे थे। इशारा मिलते ही सीएम आगे बढ़े और खंडेलवाल की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें मंच पर लेकर आए तब चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर और पर्यवेक्षक सरोज पांडे के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक सीएम मोहन यादव बने।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य सदस्य मौजूद जबकि कैलाश विजयवर्गीय नरोत्तम मिश्रा कमल पटेल और सुधीर गुप्ता भाजपा कार्यालय पर मौजूद नही थे।

जैसा कि निर्वाचन अधिकारी पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की थी मंगलवार को चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और चुनाव प्रभारी विवेक नारायण शेजवलकर की मौजूदगी में आज मंगलवार को शाम 4.30 बजे नामांकन दाखिल होने की प्रक्रिया पूरी होना थी। वक्त से पूर्व सांसद विधायक एवं अन्य सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंच गए थे। जिन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने और मतदान करने के लिए बुलाया गया था।

खास बात है निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सोमवार को इशारा किया था कि जरूरी हुआ तो 2 जुलाई को मतदान कराया जायेगा, इससे पहले से ही संभावना लग रही थी कि अध्यक्ष का नाम पहले ही तय हो चुका है। जो अकेले एक नामांकन दाखिल होने से स्पष्ट भी हो गया।

Tags : BJP
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!