close
झारखंडरांची

झारखंड में जेएमएम – कांग्रेस गठबंधन को 57 सीट पर बढ़त, भाजपा गठबंधन को 23 सीट, फिर से हेमंत सरकार बनना तय

Jharkhand Elections
Jharkhand Elections

रांची/ झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को 57 सीट पर बढ़त हासिल हुई है जबकि उसके विपक्षी भाजपा गठबंधन को 23 सीट पर बढ़त है जबकि 1 सीट अन्य के खाते में आई है। इस तरह यहां फिर से हेमंत सोरेन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया हैं।

झारखंड में कुल 81 सीटें है दो चरणों में हुए चुनाव के बाद 23 नवंबर को हुई मतगणना में इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम को 35 कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 4 विधानसभा सीटों पर बराबर बढ़त मिल रही है और वह जीत की तरफ बढ़ रहे है । जबकि एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 20 एजेएसयू और जेडीयू को एक एक सीट पर बढ़त मिली हुई है। और एक सीट अन्य के खाते में आई है इस तरह झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है।

हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नि कल्पना सोरेन भी चुनाव जीत गई है। इस जीत के बाद हेमंत सोरेन ने अपने दो बेटों के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!