close
उत्तराखंडकेदारनाथदेशदेहरादून

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित 7 यात्रियों की मौत, मरने वालो में 2 साल का मासूम भी शामिल, चारधाम यात्रा रुकी

Helicopter crash near kedarnath
Helicopter crash near kedarnath

देहरादून / केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह तड़के एक हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया इस हादसे में पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई मरने वालों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। इस घटना का कारण खराब मौसम और विजिबिलिटी का कम होना बताया गया है। जबकि जंगल चट्टी में मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

यह हेलीकॉप्टर आज सुबह तड़के 5.20 बजे श्रद्धालुओं को केदारनाथ से लेकर गौरीकुंड जा रहा था प्रारंभिक जांच में पाया जब इसबे उड़ान भरी तो कुछ समय बाद यह रास्ता भटक गया और एकाएक क्रेश होकर घाटी में गिर गया और इसमें आग लग गई जब खेत में काम कर रही एक महिला ने पहाड़ों के बीच आग के साथ धुआं उठता देखा तो पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई। बताया जाता है आग लगने से हेलीकॉप्टर मलबे में तब्दील हो गया था।

इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जिसमें पायलट राजवीर सिंह निवासी जयपुर राजस्थान, विक्रमसिंह रावत अखीमठ उत्तराखंड, विनोद देवी उत्तर प्रदेश, तृप्ति सिंह उत्तर प्रदेश, राजकुमार सुरेश गुजरात, श्रद्धा राजकुमार जायसवाल महाराष्ट्र और काशी निवासी महाराष्ट्र शामिल है।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि घाटी में घने बादल थे और विजिबिलिटी भी ठीक नहीं थी इसके बावजूद भी हेलीकॉप्टर को उड़ाया गया जो इस घटना का कारण बना। बताया जाता है यह हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था।

इस हादसे के बाद चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी गई है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हेलीकॉप्टर सर्विस को लेकर सख्त नियम बनाए जायेंगे इसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य होगा।

इधर जंगल चट्टी के पास पहाड़ से खड्ड में मलबा पत्थर गिरने से कैदारधाम जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया इसमें एक यात्री की मौत भी हो गई। रास्ता बंद और खराब होने के बाद प्रशासन ने सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले रूट को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वही जो यात्री आगे निकल गए है उनकी सुरक्षा के विशेष इंतजामात किए जा रहे है ।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!