close
भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कायम, एक दर्जन जिलों में बाढ़ की स्थिति, नदिया उफान पर

Rain Alert in MP
  • मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कायम, एक दर्जन जिलों में बाढ़ की स्थिति,
  • नदिया उफान पर, नर्मदा का पानी पुल से टकराया, पहुंच मार्ग हाईवे बंद

भोपाल/ मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बनने से लगभग सभी जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है करीब एक दर्जन जिलों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है लगातार बारिश के चलते नदिया उफान पर है और खतरे के निशान पर बह रही है साथ ही कई गांवों का शहर से संपर्क टूट गया और कई सड़कों पर पानी आने से हाईवे बंद कर दिए गए है। शिवपुरी में एक युवक के बहने की खबर मिली है। जबकि प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर एलर्ट जारी किया है।

उमरिया में जोखला नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं जिसके कारण जोखला डेम के दो गेट खोलना पड़े है। जबकि जिले का बिलासपुर का बन्ना नाला और सिंदूरी नदी का जल स्तर बढ़ने से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में बिलासपुर पुलिस तैनात की गई है। जबकि प्रशासन ने आसपास अलर्ट जारी किया है।

मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है और उसका पानी बड़े पुल को छूकर तेज गति से बह रहा है जिससे लोग काफी डरे हुए है।

इधर शहडोल में बारिश के दौरान एक दीवार गिरने से एक दम्पत्ति की मौत का समाचार मिला है। जबकि डिंडोरी के जबलपुर – अमरकंटक मार्ग के बीच पानी के साथ खेत की मिट्टी सड़क पर आ जाने से कई वाहन मिट्टी और कीचड़ में फंस गए। वहीं सागर में नदियों में आए उफान के कारण बेगमगंज और ग्यासपुर के बीच का मार्ग संभावित खतरे को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने बंद कर दिया है।

नरसिंहपुर में स्टेट हाईवे 22 लगातार बारिश के कारण बन्देसुर और बटेसरा के बीच पुलिया धसक गई हैं जिससे करेली से गांडरवाला जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे शक्कर नदी पार कर रहे है। साथ ही जिले की उमर नदी और दत्तला नाला भी तेज बारिश के कारण उफान पर आ गया हैं। जिससे श्रीनगर से उमरिया जाने वाला रास्ता बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिवपुरी जिले में भी बारिश का दौर जारी है बैराड़ कस्बे के कई गांवों में पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है जोरई गांव की स्थिति पानी भरने से ज्यादा खराब है ग्रामीणों का घर गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया है। जबकि पारोच नदी भर कर चल रही है जिसमें एक युवक के डूबने की खबर मिली है जिसका नाम अवधेश केवट निवासी भोती बताया जा रहा है एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश ने लगी हुई है। इधर जानकारी मिली है कि जिले की करई नदी पर पुल नहीं है ग्रामीण नदी के रास्ते ही आते जाते है यहां लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी के तेज बहाव के बीच आ जा रहे है। शनिवार को एक ट्रेक्टर नदी पार करते समय बहते बहते बचा।

श्योपुर में क्वारी नदी लगातार उफान पर है यहां के बेनीपुरा गांव में क्वारी नदी का पानी भर गया है जिससे गांव के 22 घरों का पूरा सामान पानी में डूबने से पूरी तरह से खराब हो गया है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रह है जबकि जथारी गांव में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए ग्रामीणों को रस्सी के सहारे नदी को पार करना पड़ा हैं। वहीं लगातार बारिश के कारण रघुनाथपुर में तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर मुख्य मार्ग पर भर गया जिससे सबलगढ़ जाने वाला मार्ग बंद हो गया है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!