close
दिल्लीदेश

LOC पर पाकिस्तान की गोलाबारी जारी 15 शहरों को बनाया निशाना, 16 नागरिकों की मौत 59 घायल, गुरुद्वारे में 3 की मौत

Pak Air defence system down
Pak Air defence system down

नई दिल्ली/ भारत के पास एलओसी पर पाकिस्तान की सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग और गोलाबारी कर रही है इस हमले में अभी तक 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग घायल हो गए है वही एक जम्मू कश्मीर में गुरुद्वारे पर हुए पाक हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है। भारत ने जवाबी कार्यवाही में लाहौर स्थित रडार एवं एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।

यह जानकारी MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की बिंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दी। मिस्त्री ने बताया कि 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के खात्मे के लिए 7 मई को तड़के ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था लेकिन उसके बाद पाकिस्तान ,यह हमला खुद पर मानते हुए भारत की एलओसी के पास लगातार फायरिंग और गोला बारी कर रहा है जिसका जबाव वहां तैनात सेना सुरक्षा बल दे रहा है लेकिन पाकिस्तान के इस हमले में अभी तक 16 स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई जबकि 59 लोग घायल हुए है। जबकि पाकिस्तान ने पुंछ के एक सिक्ख गुरुद्वारे पर गोला बारूद दांगे जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई है।

विदेश सचिव मिस्त्री ने कहा कि भारत ने रिहाईशी इलाकों और सैन्य ठिकानों पर कोई कार्यवाही नहीं की थी लेकिन पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर एलओसी से जुड़े भारत के सिविलियन हिस्सों में फायरिंग और गोलाबारी करता रहा। उन्होंने कहा भारत ने तनाव नहीं बढ़ाया सिर्फ आतंकियों को जबाव दिया है लेकिन पाकिस्तान प्रोपेगंडा फैलाता है जबकि उसके फौज के अफसर आतंकियों के जनाजे में वर्दी में शामिल होते है कंधा देते है उनके COAS और प्रेसीडेंट उनके ताबूदो पर फूल चढ़ाते है उन्होंने कहा जबकि पाक के रक्षा मंत्री ने खुद अपनी गलती मानी थी उन्होंने कहा भारत पाकिस्तान के हर हमले का कड़ा जबाव देगा।

मिस्त्री ने कहा हर धर्म के लोगों ने गुरुद्वारे पर हुए इस हमले की निंदा की है भारत हमेशा सहनशीलता दिखाता रहा और शांति का परिचय देता रहा लेकिन पाकिस्तान आतंकियों को बचाता रहा है मिस्त्री ने कहा सिंधु जल संधि को पाकिस्तान ने कभी सहयोग नहीं किया। भारत उसे 6 दशक से झेलता रहा लेकिन अब अपनी किसी भी हिमाकत के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार होगा।

जबकि कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान एलओसी के साथ भारत के 15 प्रमुख शहरों पर हमला किया, लेकिन भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने उसे नाकाम कर दिया। जिसमें जम्मू कश्मीर के पुंछ अवंतिपुरा, श्रीनगर ,कुपवाड़ा बारामूला उड़ी और आबनूर वही पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, भटिंडा, कपूरथला. राजस्थान के नल फलोदी, चंडीगढ़, भुज सहित कुछ अन्य शहर शामिल है। पाकिस्तान ने इस हमले में मोर्टार ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की, भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के लाहौर स्थित रडार और एयर डिफेंड सिस्टम को तबाह कर दिया है। वही रावलपिंडी के सैन्य ठिकाने और रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन अटैक कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!