close
श्योपुर

कूनो अभ्यारण से फिर आई खुशखबरी, फीमेल पैंथर गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म, 26 हुई चीतों की संख्या

Cheetah baby

श्योपुर / मध्यप्रदेश के पालपुर कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर से खुश खबर आई है यहां दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है।इस तरह अब कूनो अभ्यारण में चीतों की तादाद बढ़कर 26 हो गई है। केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

खास बात है इससे पहले जनवरी माह में मादा चीता ज्वाला ने भी 4 शावकों को जन्म दिया था। अब कूनो नेशनल पार्क में कुल 13 शावक हो गए हैं। इस तरह से कूनो में चीता की कुल संख्या 26 हो गई है, जिसमें 13 वयस्क और 13 शावक हैं। लगातार उतार चढ़ाव के बीच कूनो सेंचुरी में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है जो वाइल्ड लाइव और जंगली पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है।

सिंह परियोजना संचालक और एपीसीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता गामिनी अभी बड़े बाड़े में है और रविवार को इसने 5 शावकों को जन्म दिया। हमारी टीम को मॉनिटरिंग के दौरान इसकी जानकारी मिली। गामिनी के सभी शावक स्वस्थ हैं।

कूनो में नई खुशखबरी को लेकर केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। गामिनी की विरासत भी आगे बढ़ी… खुशखबरी के साथ!

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!