ग्वालियर / मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक बार फिर से बदमाशों ने शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। शहर के मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स महावीर जैन की दुकान पर टारगेट करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई बदमाशों ने आसपास की दुकानों को भी नहीं छोड़ा वहां भी फायरिंग की। इस घटना में महावीर जैन के यहां शादी समारोह के खाने का आर्डर लेने आए। आगरा के हलवाई गुड्डू जैन को पैर में गोली लगी है। हलवाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात में आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार हुए बदमाश कपिल यादव के साथियों का हाथ बताया जा रहा है। महावीर जैन के परिवारजनों ने इस घटना में कपिल के सहयोगी राजेश यादव और कपिल यादव के गुर्गो का हाथ बताया है दरअसल महावीर जैन का बदमाश कपिल यादव, राजेश यादव के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।
इस विवाद के कारण गुंडे कपिल यादव और राजेश यादव ने महावीर को सबक सिखाने की बात कही थी। आज जैसे ही सुबह पुलिस ने कुख्यात गुंडे कपिल यादव को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया उसके बाद राजेश यादव और कपिल के गुर्गे बौखला गए। उन्होंने महावीर जैन को इस गिरफ्तारी का जिम्मेदार समझा और बदला लेने के लिए दोपहर में बीच बाजार पहुंच गए उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना से मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार में दहशत फैल गई व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
घटना के बाद भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंचे मुन्नालाल गोयल और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इस घटना से व्यापारी दहशत में है बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुन्नालाल गोयल ने आरोपियों को जल्द पड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने कहा इस तरह की वारदात व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
इस घटना के कुछ वीडियो भी आए हैं जिसमें बदमाश फायरिंग करते दिख रहे हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बदमाश सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुए हैं। यह वारदात पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल पुलिस की टीम में बदमाशों को पकड़ने के लिए जुट गई है पुलिस का कहना है जल्द ही बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय दुकानदार चन्द्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया बाइक सवार बदमाश थे ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे भीड़ भरे बाजार में फायरिंग कर रहे थे उन्होंने हमारी शॉप पर भी गोली चलाई है हम लोग दहशत में आ गए हमारी दुकान के सामने उदय ज्वेलर्स पर भी फायरिंग की है कौन लोग थे पता नहीं वह मुंह ढके थे।
मौके पर आए बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नै कहा आज मुरार के प्रतिष्ठ कारोबारी के यहां फायरिंग हुई है। बदमाशों ने टारगेट बनाकर फायरिंग की है हमारी सरकार कानून को लेकर गंभीर है बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने भी आश्वासन दिया है।
जबकि एएसपी अनु बेनीवाल का कहना है मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स महावीर जैन की दुकान पर टारगेट करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई बदमाशों ने आसपास और आमने-सामने की दुकानों को भी नहीं छोड़ा उन्होंने वहां भी गोलियां चलाई। इस घटना में महावीर जैन के यहां शादी समारोह के खाने का आर्डर लेने आए आगरा के हलवाई गुड्डू जैन को पैर में गोली लगी है। हलवाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।





