close
दिल्लीपटनाबिहार

नही रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह…

  • नही रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह…

नई दिल्ली,पटना–  बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। तबियत खराब होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था ,इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इस बीच आज रविवार को सुबह उनका निधन हो गया।

जैसा कि 6 जून 1946 में जन्में रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के बड़े धाकड़ और स्पष्टवादी नेता के रूप में विख्यात थे। 1973 में सयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से उन्होंने अपनी राजनीति प्रारंभ की थी और 1977 में पहली बार वे विधायक बने बाद में आरजेडी से जुड़ने के बाद वे प्रदेश और केंद्र में मंत्री भी रहे।

हाल में उनके लालूप्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी से रिश्ते खराब हो गये थे और उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और वे जेडीयू के पाले में जाने वाले थे लेकिन आरजेडी में उनका इस्तीफा मंजूर नही हुआ था आरजेडी नेता लालूप्रसाद यादव ने उनसे मिलकर बात करने के लिये कहा था। लेकिन उससे पहले ही वे दुनिया से विदा हो गये।

Leave a Response

error: Content is protected !!