close
दिल्लीदेश

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जाने माने अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह नहीं रहे, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

Manmohan Singh
Manmohan Singh

नई दिल्ली / देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं जाने माने अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे ,पिछले दिनों से वह बीमार थे गुरूवार को उन्हें सांस में दिक्कत के कारण देर शाम एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां रात 9 बजकर 41 मिनट पर 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की पिछले कई दिनों से तबियत खराब थी और वह डॉक्टरों की निगरानी में थे गुरुवार देर शाम उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई तो उन्हें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। रात 9 बजकर 41 मिनट पर उनका निधन हो गया, एम्स के डॉक्टरों ने उनके निधन की बाद में पुष्टि की।

जबकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी एम्स पहुंच गई है और सोनिया गांधी भी पहुंचने वाली है। इधर कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस CWC की बैठक रद्द कर दी गई है साथ ही 27 दिसंबर को कांग्रेस के सभी कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए है। बताया जाता है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी कर्नाटक से दिल्ली आ रहे हैं।

जैसा कि सादा जीवन जीने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे आप पीवी नरसिंहराव की सरकार में वित्त मंत्री रहे इससे पहले वह रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के जाने माने अर्थशास्त्री थे उनका देश की प्रगति में खासा योगदान रहा वित्त मंत्री रहते उन्होंने नई आर्थिक पॉलिसी देश को दी उस समय विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा था लेकिन उनके नेतृत्व में देश की अर्थ व्यवस्था सुद्रण बनी रही। यह उनकी आर्थिक नीतियों का ही प्रतिफल था।

1932 में अविभाजित भारत के पंजाब (आज का पाकिस्तान) में डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था बाद में उनका परिवार अमृतसर आ गया था। डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। इससे पूर्व आप पीवी नरसिंहराव की सरकार में वित्त मंत्री रहे इससे पहले वह रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। मानवीय मूल्यों को स्थापित करने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के जाने माने अर्थशास्त्री थे उनका देश की प्रगति में खासा योगदान रहा वित्त मंत्री रहते उन्होंने नई आर्थिक पॉलिसी देश को दी उस समय विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा था लेकिन उनके नेतृत्व में भारत की अर्थ व्यवस्था सुद्रण बनी रही उनके नेतृत्व में देश ने उदारीकरण की तरफ कदम उठाए और उन्हें सरलता के साथ सफलता तक पहुंचाया यह उनकी आर्थिक नीतियों का ही प्रतिफल था। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी देश को नई सौगातें दी। मनरेगा योजना ,खाद्यान्न की योजना राइट टू फूड, राइट टू एज्यूकेशन, सूचना का अधिकार (राइट टू इन्फॉर्मेशन), और देश की न्यूक्लियर नीतियों को अमली जामा पहनाया।

पीएम मोदी सहित देश के नेताओं ने उन्हें याद कर जताया शोक …

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है उन्होंने कहा पूरा देश उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है आज देश ने सबसे अधिक प्रतिष्ठित नेता को खो दिया पीएम के रूप में उन्होंने जीवन को बेहतर किया उनसे समय समय पर मिलता रहता था उनकी विनम्रता उनकी पहचान थी। गृहमंत्री अमित शाह ने मनमोहन सिंह के देहावसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा उनके निधन की दुखद सूचना वाहे गुरु उनकी आत्मा को सदगति प्रदान करे। बसपा प्रमुख मायावती ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा उनका निधन अत्यंत दुखद है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा उनकी सादगी को शब्दों में पिरोना असंभव हैं वह एक सादगी पसंद नेता थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया और उनके निधन को अंतराष्ट्रीय अपूर्णीय क्षति बताया हैं।

जबकि नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया उन्होंने कहा मैने एक गुरू और मार्गदर्शक खो दिया उन्होंने पूरी निष्ठा से देश का नेतृत्व किया उनका विनम्रता और उनकी अर्थशास्त्र की समझ ने देश को प्रेरित किया। देश हमेशा उन्हें याद रखेगा, श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए है।


Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!