नई दिल्ली / न्यूजीलैंड के साथ 11 जनवरी से शुरू होने वाली 5 मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए आज भारत की टीम की घोषणा कर दी गई है शुभमन गिल भारत के कप्तान होंगे और जबकि दिग्गज बल्लेबाज श्रेयश अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। खास बात है तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत की ओडीआई में फिर वापसी हुई है। खास बात है वर्ड कप से पहले भारत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीम की यह अंतिम सीरीज होगी।
ऑस्ट्रेलिया टूर पर गंभीर चोट का शिकार हुए भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो गई है। अय्यर अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन उन्हें उपकप्तान के पद पर बरकरार रखा गया है। हालांकि उन्हें सीरीज के लिए टीम में तभी शामिल किया जाएगा, जब वे 11 जनवरी से पहले अपनी फिटनेस साबित कर देंगे। संभावना है वह टीम में जरूर शामिल होंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बीसीसीआई ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल शामिल है।





