close
खेल

पहला टी 20, भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन के बड़े अंतर से हराया,प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक का दोहरा कमाल

Rohit and Hardik
Rohit and Hardik

कटक/ कटक के बारामती स्टेडियम पर भारत ने पहले टी 20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। चोट से उबर कर आए भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से जोरदार प्रदर्शन किया और एक विकेट लेने के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली। पहले खेलते हुए भारत ने 175 रन बनाए जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 74 रन पर ढेर हो गई।

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्करम ने टॉस जीता और पिछले दिन रात में गिरी ओस को देखते हुए भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जो ठीक भी लगा लुंगी एनगिडी ने पहले ओवर में शुभमन गिल ने चौका लगाया लेकिन एनगिडी की अगली बॉल वह आउट हो गए उनको याने ने केच किया उसके बाद सूर्य कुमार यादव (12 रन) भी जल्दी पवेलियन वापस आ गए 17 रन पर एनिगिडी ने उन्हें अगला शिकार बनाया मार्करम ने उनका कैच लिया और भारत 17 रन पर दो विकेट गंवा चुका था उसके बाद अभिषेक (17 रन) ने भी धैर्य खोया वह सिपामला की बॉल पर यानसेन को केच देकर आउट हो गए भारत का स्कोर 3 विकेट पर 48 का हो गया। जबकि तिलक वर्मा 26 रन को भी एनिगिडी ने बाउंड्री पर यानसेन के हाथों कैच कराया अक्षर पटेल ने 23 रन बनाए जो सिपामला का शिकार बने दूसरी तरफ एंजुरी के बाद बापस आए हार्दिक पंड्या ने मैदान सम्हाला और उन्होंने ताबड़तोड़ बेटिंग की और अंत तक आउट नहीं हुए हार्दिक ने 28 बॉल पर 59 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। इस बीच शिवम दुबे 11 रन पर आउट हुए और जीतेश शर्मा (10 रन) नाबाद रहे। भारत ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लुगी एनिगिडी ने 31 रन देकर भारत के 3 खिलाड़ियों को आउट किया जबकि लुथो सिपामला को 2 और 1 विकेट डोनोवन फरेरा को मिला।

भारत ने जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया लेकिन अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को शून्य पर आउट किया अभिषेक ने उन्हें शॉर्ट लेग पर केच किया उसके बाद जब साउथ अफ्रीका 14 के स्कोर पर था तो स्टब्स (14 रन) भी अर्शदीप का दूसरा शिकार बने, जीतेश ने विकेट के पीछे उनको कैच किया इस तरह 16 रन पर अफ्रीका के दो विकेट गिर गए। इसके बाद मार्करम (14 रन) को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया और ब्रेबिस को 22 रन पर जसप्रीत बुमराह ने आउट कर दिया अफ्रीका 45 रन पर 4 विकेट गंवा चुका था।उसके बाद डेविड मिलर (1 रन) हार्दिक का शिकार बने और मार्को येनसन को 12 रन पर वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया। दोनों कैच विकेट के पीछे जीतेश शर्मा ने लिए, इस मैच में महाराज सहित और अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 74 रन पर सिमट गई।

अक्षर पटेल ने 2 ओवर में केवल 7 रन दिए और 2 अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने एक एक अफ्रीकी खिलाड़ी को आउट किया। खास बात रही विकेट कीपर जीतेश शर्मा ने अफ्रीका के चार खिलाड़ियों, स्टब्स मिलर फरेरा और केशव महाराज को विकेट के पीछे शानदार तरीके से कैच लेकर आउट किया।

कटक में अफ्रीका का यह सबसे छोटा स्कोर रहा जबकि भारत की टीम ने 9वीं बार 100 या अधिक रन से जीत हासिल की इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी 20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 -0 से बढ़त बना ली है। प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या (59 नाबाद रन एक विकेट) रहे खास बात है इस मैच एक विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने टी 20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने का कीर्तिमान भी हासिल किया। साथ ही बुमराह तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले 5 वे गेंदबाज भी बन गए है। जबकि अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 2 विकेट लेने के साथ टी 20 के पॉवर प्ले (1 से 6 ओवर) में 47 विकेट हासिल कर लिए है और वह भुवनेश्वर कुमार की बराबरी पर आ गए है।

Tags : Cricket
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!