close
झारखंडरांची

झारखंड में पहले फेज में 43 सीटों पर हुई वोटिंग, 20 सीट एसटी के लिए आरक्षित,शाम 5 बजे तक 65 फीसदी मतदान

voting
voting

रांची / झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर आज पहले चरण का मतदान हुआ खास बात है इनमें से 20 सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी मतदान होने की जानकारी सामने आई है। सबसे अधिक 77.32 फीसदी मतदान खरसांवा सीट पर हुआ फायनल आंकड़ों में मत प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। जबकि क्षेत्र से गायब रहने पर पुलिस ऑब्जरवर को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है।

झारखंड में कुल 81 विधानसभा, सीटें है आज पहले फेज में इनमें से 43 सीटों पर वोटिंग हुई 20 नवंबर को अगले और अंतिम फेज में बाकी 38 सीटों पर मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। आज जो खास नेता चुनावी मैदान में थे उसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उनका बेटा बाबूलाल सोरेन,मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू,मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव विधायक सीपी सिंह और jmm की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी प्रमुख रूप से शामिल है।

चुनाव के दौरान बिना बताए क्षेत्र से गायब रहने पर गुमला के पुलिस ऑब्जरवर किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। जबकि रांची जिले के तमाड़ क्षेत्र के नक्सल प्रभावित रहे आरहंगा में देश की आजादी के बाद पहली बार वोटिंग बूथ बनी और वहां के लोगों ने भयमुक्त होकर मतदान किया पहले यह इलाज नक्सल प्रभावित था इसलिए प्रशासन इसे रेलोकेट कर देता था और नक्सलियों के डर से लोग दूर जाकर वोट नहीं डाल पाते थे जबकि कुछ लोग चोरी छुपे वोट डाल पाते थे। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांति पूर्ण रहा। जबकि कांके विधानसभा की एक पोलिंग बूथ 396 पर धांधली का आरोप लगाया गया है जिसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की गई है।

झारखंड में दोपहर 3 बजे तक 59.28 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था जो शाम 5 बजे बढ़कर 64.86 फीसदी पर जा पहुंचा अंतिम आंकड़ों में मत प्रतिशत और बढ़ सकता है। वही सबसे अधिक मतदान 77.32% खरसांवा में और सबसे कम मतदान 55.95% जमशेदपुर बेस्ट में रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिंहा ने हजारी बाग में वोट डाला ,जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नि कल्पना सोरेन ने रांची की सेंट फ्रांसिस स्कूल की पोलिंग बूथ पर वोटिंग की।

खास बात है आज जिन 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई उनने से 20 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। यदि पिछले चुनाव के नतीजों पर नजर डाली जाएं तो इनमें से 12 सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चे ने जीती थी जबकि कांग्रेस को 5 और बीजेपी को 2 सीट पर जीत मिली थी।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!