close
दिल्ली

दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग, वकील ने महिला को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Saket Court
Delhi Saket Court

नई दिल्ली / राजधानी दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में उस समय सनसनी फेल गई जब लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी अफरा तफरी के बीच लोग इधर उधर भागते नजर आएं बाद में मालूम हुआ कि कोर्ट में एक महिला को एक वकील ने गोली मार दी है। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था इस फायरिंग में महिला को तीन गोली लगी जबकि एक अन्य भी गोली लगने से घायल हुआ है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

एक नही एक के बाद एक चार गोली चलाने से दहल गया साकेत कोर्ट काले कोर्ट में एक वकील एक महिला के ऊपर गोलियां बरसा रहा था महिला हमले के दौरान चीखती चिल्लाती बचकर भागती दिखी लेकिन आरोपी 4 राऊंड गोली अपनी पिस्टल से चला चुका था जिसमें से तीन गोली महिला को लगी दो पेट में एक हाथ में जबकि एक गोली वहां से गुजर रहे किसी वकील के मुंशी को लगी है हमले के बाद वकील वहां से फरार हो गया। जबकि घायल महिला और अन्य व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन सुरक्षा इंतजामों के बीच कोर्ट में फायरिंग होना बड़ी बात है।

बताया जाता है आरोपी हमलावर वकील जिसका नाम कामेश्वर सिंह है उसको बाद में पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जो मकान के एक विवाद में 2 साल के लिए वकालत से सस्पेंडड चल रहा है। जानकारी मिली है कामेश्वर सिंह और घायल महिला एम राधा के बीच 25 लाख के लेनदेन का विवाद है जिसका मामला साकेत कोर्ट ने ही चल रहा है आज इस केस की सुनवाई थी इसी कारण महिला यहां आई थी बताया जाता है कोर्ट परिसर में दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मामला बिगड़ा और वकील ने पिस्टल निकाल कर एकाएक महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया आरोपी वकील को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Response

error: Content is protected !!